पंजाब के सीएम भगवंत मान आज यानि 7 जुलाई को एक बार फिर से शादी के बंधन में बध चुंके हैं| यह शादी का कार्यक्रम चंडीगढ़ में उनके आवास पर संपन्न हुआ| यह शादी बेहद ही प्राईवेट तरीके से संपन्न हुई, जिसमे सिर्फ भगवंत मान के कुछ करीबी मित्र और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा शामिल हुए| भले ही इस समारोह में बहुत कम मेहमानों को बुलाया गया हैं, लेकिन उनके खाने-पीने का बेहतर इंतजाम किया गया था| जब से इस बात की जानकारी लोगों को हुई हैं, कि पंजाब के CM भगवंत मान, डॉ गुरप्रीत कौर से आज दूसरी शादी करने जा रहें हैं| तभी से लोगों को गुरप्रीत के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई है| चलिए हम आपको बतातें है, डॉ गुरप्रीत के बारें में|

देंखे! पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) की शादी की एक्सक्लूसिव(Exclusive) तस्वीरें


हरियाणा की हैं डॉ गुरप्रीत- आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जिसके साथ 7 फेरे लिए हैं वह डॉ गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र ज़िले के पेहोवा नगर के मदनपुर गावं की रहने वाली हैं| वैसे उनका परिवार मूलतः पंजाब के लुधियाना का रहने वाला हैं, लेकिन दशकों पहले उनके दादा हरियाणा के कुरुक्षेत्र ज़िले में आकर बस गए थे| डॉ गुरप्रीत के पिता इंद्रजीत सिंह किसान हैं और उनकी माँ राज कौर हॉउस वाइफ हैं| गुरप्रीत कौर के पिता के चचेरे भाई गुरिंदरजीत सिंह ने बीबीसी के पत्रकार को बताया कि उनका परिवार खेती से जुड़ा है| उनके तीनों भाइयों के पास लगभग 150 एकड़ जमीन हैं| उन्होंने बताया कि पहले गुरप्रीत के पिता खुद खेती करते थे लेकिन बाद में वह अपनी खेती ठेके पर कराने लगे| उनकी ज्यादातर ज़मीन पेहोवा के मदनपुर गांव में है| गुरिंदरजीत ने आगे बाताया कि 2007 से पहले उनका परिवार में गावं में ही रहता था लेकिन बाद उनका परिवार जिले के शहरी इलाके में आ कर रहने लगा|

मोहाली से किया MBBS- गुरप्रीत कौर तीन बहनों में सबसे छोटी हैं| उनके पिता इंद्रजीत सिंह ने अपनी तीनो बेटियों को अच्छे से पढ़ाया-लिखाया हैं| यही वजह है कि उनकी बड़ी बेटी अमेरिका में रहती है, और दूसरी बेटी आस्ट्रेलिया में| वहीं गुरप्रीत कौर ने एमबीबीएस की पढ़ाई महर्षि मार्केंडेयश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च से की हैं| यह इंस्टीट्यूट अंबाला से 36 किलोमीटर दूर मुलाना में स्थित है| उनके चचेरे भाई ने बीसीसी को बताया कि वह पढ़ने में बहुत स्मार्ट हैं, और वह हमेशा से टॉपर रहीं हैं| इन दिनों गुरप्रीत कौर अपने पिता के साथ मोहाली में रहती हैं| उनके परिवार के एक सदस्य ने बताया कि एक साल पहले ही उनके पिता ने मोहाली में अपना एक घर ख़रीदा था| तभी से वह लोग वहां रह रहें हैं| हालांकि उनका परिवार हरियाणा के पहोवा में आता-जाता रहता हैं|


गुरप्रीत कौर के पिता आम आदमी पार्टी के हैं सदस्य- गुरिंदरजीत सिंह ने मीडिया को बताया कि गुरप्रीत कौर के पिता पहले कांग्रेस से जुड़े थे| लेकिन कुछ साल पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर लिया| उनका कहना हैं कि उनकी राजनीती में बहुत ज्यादा दिलचस्पी नहीं है| वह धार्मिक व्यक्ति है और उनका ज्यादातर समय गुरुद्वारे में बीतता है| हालांकि गुरप्रीत कौर के पिता पहले अपने गावं के सरपंच थे| लेकिन अब उनके छोटे भाई गांव के सरपंच हैं|

भगवंत मान का 2015 में हुआ था तलाक- भगवंत मान की पहली शादी इंदरप्रीत कौर से हुई थी| उनके दो बच्चे भी हैं लेकिन साल 2015 में आपसी सहमती से उन्होंने तलाक ले लिया था| भगवंत मान की पत्नी इंदरप्रीत कौर ने तलाक की अर्जी में यह शर्त रखी थी, कि अगर वह राजनीति छोड़ उनके साथ कैलिफोर्निया में शिफ्ट हो जाएं तो वह तलाक की अर्जी वापिस ले लेंगी| लेकिन भगवंत मान ने परिवार को नहीं बल्कि राजनीति को चुना| और इस तरह से उनका तलाक हो गया| तलाक के बाद उनकी पहली पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ अमेरिका चली गई|