पंजाब के CM भगवंत मान की दूसरी शादी आज यानि 7 जुलाई गुरुवार को चंडीगढ़ में उनके आवास पर संपन्न हुई| उस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें एक्सक्लूसिव तस्वीरें अपने चैनल के माध्यम से हम आपके सामने पेश कर रहें हैं| आप इन तस्वीरों में देख सकतें हैं कि भगवंत मान दूल्हा बने डॉ गुरप्रीत के साथ बैठे दिखाई दे रहें हैं|


डॉ गुरप्रीत लाल जोड़ो में और भगवंत मान क्रीम कलर की शेरवानी और सर पर पीले रंग की पगड़ी में नजर आ रहें हैं| आपको बता दें कि भगवंत मान (48) की यह दूसरी शादी है| इससे पहले उनकी शादी इंदरप्रीत कौर से हुई थी| लेकिन साल 2015 में उनका आपसी सहमती से तलाक हो गया था| उनके दो बच्चें भी हैं जो अमेरिका में रहतें हैं|




यह तस्वीर मंडप में प्रवेश के समय की हैं जिसमे आप देख सकतें हैं कि भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मंडप में जाते हुए नजर आ रहें हैं| राज्य सभा सांसद राघव चड्डा ने भगवंत मान को ट्विट कर बधाई दी है|