जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा आये दिन अपने ट्विटर हैंडल से कुछ ऐसा शेयर करते है, जो चर्चा का विषय बन जाता है | ऐसे ही बुधवार को आनंद ने एक फोटो शेयर किया है जो मौसम का हाल बता रहा है | मौसम से जुड़ी हर जानकारी हासिल करने के लिए हमें मौसम विशेषज्ञों का सहारा लेना पड़ता है| ये मौसम विशेषज्ञ ही होते हैं जो हमें वेदर फोरकास्ट कर ये बताते हैं कि कब बारिश होगी, कब लू चलेगी या कब घना कोहरा छाएगा | ऐसे में अगर हम आपसे ये कहें कि मौसम की भविष्यवाणी जानने के लिए किसी मौसम विशेषज्ञ के पास जाने की जरूरत नहीं है बल्कि आपको एक लटकता हुआ नारियल मौसम के बारे में बताएगा | इस साल भीषण गर्मी पड़ रही है और जलवायु परिवर्तन की वजह से अभी मौसम का अनुमान लगाना बहुत कठिन हो रहा है | ऐसे में लोग मौसम के बारे में मोबाईल से जानकारी लेते है, या गूगल से पूछते है |

धन से ज़्यादा मन के अमीर हैं आनंद महिंद्रा,लोंगो की मदद करके जीत लिया दिल

लटकते हुए नारियल से मौसम का हाल – आप समझिये कि बोर्ड पर लटकता ये नारियल अगर हिल रहा है तो मौसम हवादार है | नारियल खामोश है तो मौसम शांत | नारियल में नमी है तो बारिश की सम्भावना है | नारियल सूखा है तो समझिये कि धूप खिली है | नारियल दिखाई नहीं दे रहा है तो घना कोहरा है | नारियल अगर गायब हो गया है तो समझिये की तूफान है | इस नए तरीके का नाम फोरकास्ट मेकवनिज़्म होगा | आनंद के इस ट्विट को लोगों ने बहुत पसंद किया है और कमेंट भी किया है | एक यूजर ने कमेंट बाक्स में लिखा कि अगर नारियल तैर रहा है तो समझिये सुनामी आने वाली है |