हमारे देश में खाने को लेकर लोगों का एक अलग ही इमोशन जुड़ा है। यहां लोग वीकेंड प्लान करने से लेकर किसी भी त्यौहार हो, हर समय यही डिसाइड करते हैं कि खाने में क्या बन रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में कई ऐसी डिश है जो हमारे देश की नहीं बल्कि विदेशों से आई है। तो चलिए आपको उनके बारे में बताते है

1. नान





नान, भारत के सबसे प्रसिद्ध रेस्तरां में सबसे कॉमन है। नान की जड़ें वास्तव में फारसी और ईरानी फूड आइटम है और ऐसा कहा जा सकता है कि उनके द्वारा भारत लाया गया है। नान को एक तंदूर में पकाया जाता है जो फिर भारतीय नहीं है। हैरानी की बात यह है कि नान ज्यादातर भारतीयों द्वारा खाया जाता है और ईरान में इतना लोकप्रिय नहीं है।

2.चिकन टिक्का मसाला





चिकन टिक्का मसाला वास्तव में यूनाइटेड किंगडम में एक भारतीय शेफ द्वारा बनाया गया था। यह भारत में इतना लोकप्रिय है कि हम इसे यहीं की डिश मानते हैं। चूंकि यह वास्तव में दूसरे देश में बनाया गया था, इसलिए इसे विदेशी व्यंजन के रूप में गिना जाता है।

3. चाय





भारतीयों में चाय का एक अलग ही क्रेज़ है लेकिन चाय पीने की प्रथा वास्तव में चीनियों द्वारा भारत में लाई गई थी। यह चीन की प्रथा है लेकिन आजकल भारतीय, चीनी की तुलना में अधिक चाय पीते हैं। और हम चाय के सबसे बड़े उत्पादक भी हैं।

4.समोसा





यह चाय के समय का नाश्ता है जो सभी भारतीय खाना पसंद करते हैं। वास्तव में एक मध्य पूर्वी व्यंजन है। समोसा को ईरान के एक विद्वान द्वारा भारत लाया गया था और इसे सम्बोसा के नाम से जाना जाता था। यह अब भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में सबसे अधिक लोकप्रिय है, जितना पहले ईरान में था। स्टफिंग के साथ यह तला हुआ नाश्ता बहुत स्वादिष्ट होता है।

5. गुलाब जामुन





गुलाब जामुन नाम एक फारसी नाम है। यह मिठाई सबसे पहले मेडिटेरियन एरिया में तैयार की गई थी। हमारे देश में गुलाब जामुन का नाम सुनकर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। दीपावली को या फिर कोई अन्य फेस्टिवल लोग मिठाइयों में गुलाब जामुन परोसना अधिक पसंद करते हैं।

6. राजमा





नॉर्थ इंडियंस द्वारा सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले व्यंजनों में से एक राजमा और चावल है। यह बीन असल में मैक्सिकन है और इसे भारत लाया गया था। लेकिन हमारे देश में राजमा खाने वालों की संख्या सबसे अधिक है।

7. जलेबी





भारत की सड़कों पर देखी जा सकने वाली यह मिठाई भारतीय डिश नहीं है। जलेबी फारसी मूल की है। इसे फारस में जलेबिया के नाम से भी जाना जाता है और वास्तव में इसका नाम अरबी है। जलेबी खाने का असली मजा रबड़ी के साथ आता है।

8. दाल भात





लगभग सभी नॉर्थ इंडियन घरों में खाई जाने वाली यह डिश एक नेपाली डिश है। जब हमारे पास खाने का कोई विकल्प नहीं होता है तो हम दाल भात बना लेते हैं। इसे बनाना सबसे आसान है और लोगों को पसंद भी है।

9. लीची



गर्मियों के मौसम में लोगों को आम के बाद लीची का इंतजार रहता है लेकिन इसकी उत्पत्ति दक्षिण चीन, मलेशिया और उत्तरी वियतनाम में हुई है।

10. आलू

आलू अधिकांश भारतीय भोजन की तैयारी में सबसे महत्वपूर्ण सामग्री में से एक है, बंगाली लोग इसे अपनी बिरयानी में भी इस्तेमाल करते हैं। फिर भी, आलू एक भारतीय सब्जी नहीं है। इसकी उत्पत्ति पेरू और बोलीविया में हुई थी।