बॉलीवुड को पता नहीं किसकी नजर लग गई है, बीते कुछ समय में ही एक के बाद एक कई बड़े सितारों ने अपनी जान गवांई | इसी क्रम में 31 मई को देर शाम बॉलीवुड के फेमस सिंगर (KK) उर्फ़ कुष्ण कुमार कुन्नथ की कोलकाता में लाइव शो के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई | इस मौत ने एक बार फिर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को शोक में डूबा दिया है | केके कोलकाता में एक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने दो दिवसीय दौरे पर गए थे | केके ने कार्यक्रम में लगभग एक घंटे तक अपनी परफोर्मेंस दी उसके बाद वह वापस होटल लौट आए, जंहा वह ठोकर खाकर गिर गए और उनकी मौत हो गई | केके की मौत से उनके फैंस को बहुत गहरा सदमा लगा है |


सिद्धू मूसेवाला - केके की मौत के ठीक दो दिन पहले सिद्धू मुसेवाला को उनके होम टाउन मनसा में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गयी | सिद्धू की मौत पर कई फ़िल्मी सितारों और संगीतकारों ने शोक व्यक्त किया | मात्र 29 साल की उम्र में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने इस दुनिया को अलविदा कह दीया | 29 मई रविवार को सिद्दू अपने दो साथियों के साथ अपनी थार गाड़ी में कहीं जा रहें थे उसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने चारों तरफ से घेर लिया और उन पर तब तक गोलियां बरसाई, जब तक कि उनकी मौत नहीं हो गई | सिद्धू मूसेवाला पंजाबी संगीत इंडस्ट्री का जाना माना नाम थे, उन्होंने अपने गानों के दम पर न केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में नाम कमाया था | सिद्धू की मौत पर मशहूर हॉलीवुड सिंगर और रैपर ड्रेक ने भी शोक जताया है | सिद्धू मूसेवाला और ड्रेक ने एक साथ काम किया था, ड्रेक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिद्धू मूसेवाला की एक तस्वीर शेयर करते हुए, उनकी आत्मा की शांति की कामना की है |


लता मंगेशकर का निधन - अपनी सुरीली आवाज से देश-दुनिया पर कई दशकों तक राज करने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन इसी साल 6 फरवरी 2022 को हुआ | 'भारत रत्न' से सम्मानित लता मंगेशकर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पाताल में अंतिम सांस ली। वह 92 वर्ष की थीं और काफ़ी समय से बीमार चल रहीं थी। 'भारत की नाइटिंगेल' के नाम से दुनियाभर में मशहूर लता मंगेशकर ने करीब 5 दशक तक हिंदी सिनेमा में फीमेल प्लेबैक सिंगिंग में एकछत्र राज किया। लता मंगेशकर ने 1942 में महज 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। वह कई भारतीय भाषाओं में अब तक 30 हजार से ज्यादा गाने गा चुकी हैं, और उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न" से भी नवाजा जा चुका है। इसके साथ ही उन्हें "पद्म भूषण", "पद्म विभूषण" और "दादा साहेब फाल्के" पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

स्वर कोकिला लता के निधन पर भारत समेत दुनियाभर के तमाम दिग्गमज हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता के साथ कई तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा, 'दयालु और सबका ध्यान रखने वाली लता दीदी हमें छोड़ परलोक सिधार गईं।


गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी - गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का 69 साल की उम्र में निधन हो गया | बप्पी लाहिड़ी ऑब्स्ट्रक्टिपव स्लीप एपनिया और रिकरेंट चेस्ट इन्फेक्शन से पीड़ित थे | इस समस्या के कारण बप्पी दा जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में 29 दिनों तक भर्ती थे| जब उनकी हालत में सुधार हो गया तब अस्पताल ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया | डिस्चार्ज होने के अगले दिन ही उनकी तबियत दोबारा बिगड़ गई, फिर उन्हें वापस उसी अस्पताल में लाया गया | डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की अपनी पूरी कोशिश कि लेकिन बचा नहीं सके, उन्होंने16 फरवरी रात 11.45 पर अस्पताल में अंतिम साँस ली | इस तरह बॉलीवुड ने अपना एक संगीत का सितारा खो दिया |


महाभारत के (भीम) प्रवीण कुमार - बीआर चोपड़ा के फेमस सीरियल महाभारत में भीम का रोल प्ले करने वाले शानदार एक्टर प्रवीण कुमार सोबती का 8 फरवरी 2022 को दिल्ली के एक अस्पताल में 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया | इस खबर को सुनकर टेलीवजन जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी | बीआर चोपड़ा बैनर तले बना यह सीरियल 'महाभारत' हर घर में पसंद किया जाता है | उनके द्वारा किये गए किरदार ने सभी लोगों के दिल में जगह बना ली थी|

प्रवीण अपने आखिरी समय में आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे, उससे निजात पाने के लिए सरकार से भी गुहार लगाई थी | महाभारत में अपने किरदार से सब का दिल जितने के बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शो के लिए काम किए| 2013 में उनकी आख़िरी फिल्म बरबारीक़ थी |फ़िलहाल वह एक्टिंग को छोड़ कर पॉलिटिक्स में उतर आए थे | और वह आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर राजनीति का हिस्सा बन गए |


बॉलीवुड के अमिताभ दयाल - बॉलीवुड अभिनेता, निर्माता और निर्देशक अमिताभ दयाल के निधन से कई लोगों को गहरा धक्का लगा है। छत्तीसगढ़ के रहने वाले 51 वर्षीय अभिनेता ने 2003 में नंदिता दास के साथ निर्देशक एन. चंद्रा की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कगार लाइफ ऑन द एज' से अभिनय की शुरुआत की थी। फिल्म में उनके किरदार को लोगों से काफी प्रशंसा मिली। वह अमिताभ बच्चन की फिल्म रंगदारी (2012), और 'धुआँ फ्रॉम द फायर विदिन' (2013) अभिनीत विरुध (2005) जैसी फिल्मों में भी दिखाई दिए। उन्होंने पी.आकाश की फिल्म 'दिल्लगी ये दिल्लगी' में भी काम किया था, जो अभी तक रिलीज़ नहीं हो सकी है। उन्हें 17 जनवरी 2022 को दिल का दौरा पड़ने और कोविड-19 के कारण नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन दुर्भाग्य से 02 फरवरी 2022 को उन्होंने अंतिम सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी पत्नी मृणालिनी पाटिल ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की। उनके परिवार में पत्नी के साथ उनकी बेटी हैं ।


बॉलीवुड फिल्म निर्माता रवि टंडन – जाने माने फिल्म निर्माता रवि टंडन का अपने ही घर पर 11 फरवरी 2022 को निधन हो गया | वह उत्तर प्रदेश आगरा जिले के रहने वाले थे | रवि ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म निर्देशक सहायक के रूप में की | उनकी पहली फिल्म बतौर निर्देशक 'अनहोनी' थी | इस फिल्म में संजीव कुमार ने अभिनय किया था | उसके बाद उनकी फिल्म 'खेल खेल में' हैं आई, उन्होंने खुद्दार, मजबूर, जैसी कई हिट फिल्मों को दिया | उनकी बेटी रवीना टंडन ने इस बात की जानकारी सोशल मिडिया पर एक भावुक पोस्ट लिख कर दी |


अभिनेता सलीम – अपने अभिनय के दम पर एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता सलीम घोष का 28 अप्रैल 2022 को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया | उनकी पत्नी अनीता सलीम घौष ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की | अनीता ने बताया कि शाम के खाने के समय हर दिन की तरह वे अपना सभी काम ख़त्म करने के बाद, खाना खा रहे थे उसी दौरान उनको अचानक से असहज महसूस होने लगा | उसके तुरंत बाद हम लोग सलीम को मुंबई के अँधेरी में स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | और उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया |

घौष चेन्नई के रहने वाले थे| वह एक प्रसिद्ध भारतीय थियेटर अभिनेता, थियेटर निर्देशक और गजब के कलाकार थे | वह भारत के सभी भाषाओँ में टीवी शो और डबिंग कलाकर के रूप में फिल्मों का हिस्सा रहें | घौष 'भारत एक खोज' जैसे कई टीवी शो का हिस्सा रह चुकें है | वह टीवी सीरीज 'सुबह की वजह' से बहुत फेमस हुए थे |


महान कथक नर्तक बिरजू महराज - लखनऊ के प्रसिद्ध कथक नर्तक परिवार से ताल्लुक रखने वाले, महान कथक नर्तक और शास्त्रीय गायक बिरजू महाराज की एक रात अचानक तबियत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वह अगली सुबह का सूरज नहीं देख पाए और उनकी सांसे थम गई | बिरजू महाराज का पूरा नाम बृज मोहन नाथ मिश्र था, उनका जन्म 4 फरवरी 1937 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ था | जब उनकी सांसे रुकी, तब वह वह 83 वर्ष के थे उनकी मौत पर पूरे देश के लोगों ने श्रद्धांजलि दी | आज देशभर के कलाकार नम आंखों से उनके लिए लिख रहे हैं कि भारतीय संगीत की लय थम गई, सुर मौन हो गए और भाव शून्य हो गए | बिरजू महराज ने कई फिल्मों में डांस और कोरियोग्राफी की थी | कला के क्षेत्र में उन्होंने जिस ऊंचाई को छुआ, लोग उनसे सिखने-समझने, मार्गदर्शन लेने वाले उनके घर पर डटे रहते थे | उनकी मौत से कला के क्षेत्र में शोक की लहर है |


फेमस संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा - मशहूर सितार वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का मंगलवार 10 मई को निधन हो गया है। वह 84 साल के थे | शिव कुमार शर्मा का जन्म जम्मू कश्मीर में हुआ था | उन्होंने अपने संतूर वाद से संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया, और देश दुनिया में प्रसिद्धि हासिल की | मिडिया रिपोट्स के अनुसार उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ | पंडित शिव कुमार शर्मा कुछ महीनों से किडनी की समस्या से परेशान थे, और उनका 6 महीने से डायलिसिस चल रहा था | शिव कुमार के निधन से संगीत की दुनिया को बहुत बड़ी क्षति हुई है | उनके निधन की खबर सुनकर पीएम नरेन्द्र मोदी ने पंडित शिवकुमार शर्मा को श्रद्धांजलि दी है |

पंडित शिव कुमार शर्मा ने संतूर को पूरी दुनिया में लोकप्रियता दिलाई | संतूर वादक शिव कुमार शर्मा ने बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया के साथ मिलकर सिलसिला, चाँदनी जैसी कई हिट फिल्मों में म्यूजिक दिया था |