जैसे ही गावँ का जिक्र होता है वैसे ही हमारे दिमाग में गावँ की तस्वीरें आने लगतीं हैं| उनमे कच्चे मकान, झोंपड़ी, टूटी-फूटी कच्ची सड़के आदि यादें शामिल होतीं हैं| लेकिन पहले के समय की तुलना में अब गावँ में काफ़ी हद तक सुधार हुआ है, फिर भी बहुत से ऐसे गावँ हैं, जहां के हालात अभी भी अच्छे नहीं हैं| ऐसे में जब कोई हमसे यह कहे कि एक ऐसा गावँ भी हैं, जहां के लोगों की महीने की इनकम लाखों में हैं, और वह सब आलीशान मकानों में रहतें हैं| तो इस बात पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल होता हैं| लेकिन आपको इस बात पर यकीन करना होगा, क्योंकि ऐसा एक गावँ हैं चीन में, जिसका नाम हुआक्सी (Huaxi) है| चीन का यह गावँ Jiangsu Province में स्थित है | कुछ समय पहले तक इस गावँ को चीन के सबसे अमीर गावँ के तौर पर जाना जाता था| इसकी वजह वहां की सुख-सुविधाएं और आलीशान बने घर हैं| डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस गावँ की जनसँख्या 2000 के आस-पास है| यहां के प्रत्येक व्यक्ति के बैंक खातें में 1 करोड़ से ज्यादा रुपये है| इतना ही नहीं यहां का हर व्यक्ति एक लक्जरी कार का मालिक है| एक समय था जब इस गावँ को समाजवादी अर्थव्यवस्था के उदाहरण के तौर पर देखा जाता था| और इसे चीन का सबसे अमीर गावँ कहा जाता था| लेकिन आज यह गावँ कुछ गलत निर्णयों और निवेश की वजह से भारी कर्जे में आ गया है|


इस गावं के एक व्यक्ति की सलाना इनकम 15 लाख- यह Huaxi गावं एक कृषि प्रधान गावँ हैं| यहां के सभी लोग किसानी का काम करतें हैं| चीनी मीडिया के अनुसार इस गावँ को 60 के दशक में बसाया गया था| यहां के लोगों ने टुकड़ों में खेती करने के बजाय सामूहिक खेती करना शुरू किया और उनको इससे जबरजस्त फ़ायदा हुआ| धीरे-धीरे यह गावँ विकास की और बढ़ने लगा, उसी समय एक कम्युनिस्ट पार्टी के नेता वू रेनवाओ ने इस गावँ की मदद की और देखते ही देखते इस गावं की तस्वीर बदल गई| इतना ही नहीं इस गावँ के लोगों ने अपने लौह इस्पात उद्योग को विकसित किया| 21 वीं सदी की शुरुआत तक इस गावँ Huaxi में इस्पात, तम्बाकू के कारोबार से जुड़ी 100 से ज्यादा कम्पनियों ने निवेश किया| एक समय तक इस गावँ के रहने वाले हर व्यक्ति की सलाना इनकम 15 लाख के करीब थी| जो चीन के आम किसान के औसत आय से 40 गुना ज्यादा है|

Huaxiगाँव में बनी हैं गगनचुंबी इमारतें- Huaxi गाँव आम गाँव से बेहद अलग हैं, या कह सकतें हैं कि शहर की तुलना में भी बहुत ज्यादा विकसित हैं क्योंकि इस गाँव में दर्जनों बड़ी-बड़ी इमारतें बनीं हैं| इतना ही नहीं इस गाँव ने अपना आर्थिक प्रदर्शन करने के लिए साल 2011 में एक 72 मंजिला बिल्डिंग को बनवाया था| जिसके बाद से इस गाँव को हैंगिंग विलेज भी कहा जाता है|


2008 से आई उद्योग में गिरावट- साल 2008 से Huaxi गाँव के उद्योग में गिरावट आने लगी| जिसकी वजह थी लौह इस्पात का अत्यधिक उत्पादन| धीरे-धीरे यह समस्या और बढ़ती गई| इसके बाद साल 2013 में इस गाँव के निर्माता वू रेनबाओ का निधन हो गया| उसके बाद उस गाँव के सीईओ(CEO) के रूप में उनके बेटे वू ज़िएन ने कार्यभार संभाला| वू के परिवार के साथ हीं इस गाँव के कई अन्य लोग भी महत्वपूर्ण पदों पर हैं| पिछले साल आई एक रिपोर्ट के अनुसार Huaxi गाँव 465 करोंड़ के कर्ज के तले दबा है| वहीं आलोचकों का कहना है कि इस गाँव की कमान एक परिवार के हाथ में आने की वजह से ऐसा हुआ है| फ़िलहाल सरकार इस विलेज ग्रुप को सरकारी सहायता प्रदान कर रही हैं| लेकिन ऐसे कब तक चलेगा इस बात पर संशय बना हुआ हैं| कहा यह भी जा रहा हैं कि कर्ज में यह गाँव इसलिए आया, क्योंकि सामूहिक धन के संदिग्ध निवेश और गलत निर्णय इस गाँव को दिवालिया होने के कगार पर लाएं हैं|

Photo Source: Internet