आज पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है | दो साल से कोविड के कारण किसी त्यौहार में ज्यादा रौनक देखने को नहीं मिली है| वहीँ इस बार ईद के त्यौहार को बड़ी सहजता और धूमधाम से मनाया जा रहा है | बॉलीवुड की हस्तियां एक पार्टी में साथ नजर आई, सलमान खान कि बहन अर्पिता खान और उनके हसबैंड आयुष शर्मा ने एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था | इस पार्टी में कई सितारों को आमंत्रित किया गया था | पार्टी में आये हुए मेहमानों ने सलमान खान को और उनको परिवार को ईद की मुबारकबाद दिया | इस मौके पर पार्टी में कंगना रनौत, सोनाक्षी सिन्हा,करिश्मा कपूर, कियारा आडवानी, जैकलिन फर्नांडिस, के साथ-साथ अनिल कपूर दिखाई पड़े |

सिक्यूरिटी के साथ आई कंगना – कंगना इस पार्टी में सिक्यूरिटी के साथ आई थी | कंगना इस मौके पर वे ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही थी, कंगना ने शरारा सूट पहना हुआ था | कंगना इस मौके बहुत ही खूबसूरत और खुश नजर आ रही थी| कंगना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वो फ़्लाइंग किस और पैप पोज देती हुई नजर आ रही है|



करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर कि 2 फोटो - करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो फोटो शेयर किया है | कैप्शन में लिखा है 'ओजी के साथ वापसी . इस फोटो में वो सलमान के साथ खड़ी है और वो दोनों बहुत ही खुश नजर आ रहे है | करिश्मा कपूर और सलमान खान की इस खूबसूरत तस्वीर पर उनके फैंस के कई जोरदार कमेन्ट आये है, एक फैन ने लिखा की आप दोनों शादी कर ले.|