बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी को कौन नही जनता | हिंदी सिनेमा में पंकज अपनी अदाकारी के दम पर, एक खास पहचान बनाने में सफल हुए है | पंकज त्रिपाठी एक जमीन से जुड़े हुए अभिनेता है | एक समय था जब वे मुंबई आये थे तब छोटे-मोटे रोल के लिए निर्माता-निर्देशक के पास जाते थे |

मिर्जापुर नाम से आई फिल्म ने कमाल कर दिया, फिल्म में 'कालीन भैया' के किरदार ने उन्हें इतना फेमस कर दिया कि, आज उनकी गिनती बॉलीवुड के टॉप एक्टरों में होने लगी है | आज हिंदी सिनेमा में उनकी डिमांड है, फिर भी वो कहतें हैं कि, और स्टार्स की तरह मै न तो लग्जरी कार खरीद पाउँगा, न ही फैंसी घर के लिए लोंन ले पाउँगा | पंकज त्रिपाठी एक सफल अभिनेता होने के बावज़ूद सिंपल लाइफ जीने में विश्वास रखते है

आइये जानते है पंकज त्रिपाठी के बारे में – पंकज त्रिपाठी का जन्म बिहार के पटना जिले में गोपालपुर के एक गावं में हुआ था | इनके पिता किसान है | इनकी शुरूआती पढाई पटना में ही हुई | पंकज ने कालेज के दिनों से पटना के एक थियेटर में एक्टिंग करना प्रारंभ कर दिया था | बाद में उन्होंने एक्टिंग सिखने के लिए नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा दिल्ली में एडमिशन लिया | एक्टिंग में ग्रेजुएशन के बाद वे 2004 में मुंबई आ गए | पंकज ने अपने दिए एक इन्टरव्यू में बताया कि, उनका जन्म गरीब परिवार में हुआ था | मेरा बचपन गरीबी में बीता है, पंकज बताते है कि उनके घर पर टीवी तक नहीं था टीवी देखने के लिए उनको दूसरे के घर जाना पड़ता था | पंकज की शादी 15 जनवरी 2004 में मृदुला त्रिपाठी के साथ हुई थी, और उनकी दो बेटियां है |

पंकज त्रिपाठी का करियर – एक्टिंग सीखने के बाद जब वे मुंबई आये तब उनको पहली बार फिल्म 'रन' में एक्टिंग का मौका मिला और यंही से उनके करियर की शुरुआत हुई | पंकज त्रिपाठी ने कड़े संघर्षों से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। पंकज अब तक 40 से ज्यादा फिल्म और करीब 60 टेलीविजन सीरियल में काम कर चुके हैं।

पंकज ने कहा नहीं ले पाउँगा लग्जरी कार और घर - पंकज त्रिपाठी ने बताया कि हम पैसे की अहमियत समझते है, हम एक साधारण परिवार से है| पंकज ने कहा मै और मेरी पत्नी मृदुला, कई सालों से मुंबई में रह रहे है| लेकिन हमें कभी ऐसी जरुरत नहीं, महसूस हुई कि हमें लग्जरी लाइफ जीना चाहिए | उन्होंने कहा की हमें नहीं लगता कि खुशहाल जिंदगी जीने के लिए ज्यादा पैसे की जरुरत पड़ती है, मेरे पास जो भी है मै उससे खुश हूँ | मेरा एक नजरिया है, कि जो भी है उसमे खुश रहो | हमें नहीं लगता है की, मै कभी लग्जरी कार और आलीशान घर के लिए लोंन ले पाउँगा | पैसा और लग्जरी लाइफ मेरा नजरिया नहीं बदल सकता |


अवार्ड – पंकज को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है | साल 2017 में आई फिल्म 'न्यूटन' में उनके शानदार अभिनय के लिए स्पेशल मेंशन अवॉर्ड मिला था | पंकज कहते है, जब उन्हें उनके काम के लिए पुरस्कार या सम्मान दिया जाता है, तब वे पल शानदार होतें है |


आने वाली फ़िल्में – पंकज त्रिपाठी के आने वाली फिल्मों की बात करें तो, वे इन फिल्मों में नजर आएंगे | उमेश शुक्ला की 'ओह माई गॉड', श्रीजीत मुखर्जी की 'शेर दिल' अनुभव सिन्हा की 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' लाल सिंह चड्ढा, में बतौर एक्टर नजर आयेंगे | इन फिल्मों को देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहें है |