बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और अपने टैलेंट के दम पर मुकाम पाने वाले राजकुमार राव ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड से नेपोटिज्म कभी नहीं ख़त्म होगा| लेकिन जिसके पास टैलेंट है उसे कामयाब होने से भी कोई नहीं रोक पाएगा| उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि उनके दोस्त और क्लासमेट्स प्रतीक गांधी और जयदीप अहलावत को अपनी के काबिलियत के दम पर ओटीटी पर पहचान मिली है|

आने वाली फिल्म की वजह से हैं चर्चा में- राजकुमार राव अपनी आने वाली साइकोथ्रिलर फिल्म हिटः द फर्स्ट केस (Hit The First Case) की वजह से चर्चा में बने हुए हैं| इस फिल्म में उनके अपॉजिट में सान्या मल्होत्रा है| इस फिल्म के रिलीज होने से पहले उन्होंने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड इंडस्ट्री में व्याप्त नेपोटिज्म यानी भाई-भतीजावाद के बारे में बात की| राजकुमार राव ने कहा कि इस इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद मौजूद हैं| और यह हमेशा रहेगा, इसे कोई बदल नहीं सकता लेकिन इस इंडस्ट्री में कई अवसर भी हैं| जिनके पास टैलेंट हैं भले ही थोडा उन्हें संघर्ष करना पड़े लेकिन उन्हें सफल होने से कोई रोक नहीं सकता| उन्होंने इस इंटरव्यू में अपने दो दोस्तों के बारें में बात कि उन्होंने कहा कि मेरे दोस्त और क्लासमेट्स जयदीप अहलावत और प्रतीक गांधी को अपने टैलेंट के दम पर ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर पहचान मिली है| इसके लिए मै ओटीटी (OTT) प्लेटफार्म्स का धन्यवाद करता हूँ|


जयदीप अहलावत ने पाताल लोक वेब सीरीज और प्रतीक गांधी ने स्कैम 1992 में अच्छा काम किया है| अमेज़ॉन प्राइम(Amazon Prime)पर आई वेब सीरिज पाताल लोक में जयदीप ने हाथीराम के लीड रोल में फैंस को काफी इंप्रेस किया था| इसवेब सीरिज पाताल लोक की वजह से उन्हें बड़ी पहचान मिली है| इसके बाद राजकुमार राव ने हिट और प्राथमिकता देने वाली फिल्मों के बारे में बात की| उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति फिल्म "हिट" होने का फ़ॉर्मूला नहीं जानता है| हमें सिर्फ कोशिश करते रहना चाहिए और बाकि की चीजों को नियति पर छोड़ देना चाहिए| उन्होंने यह भी कहा कि मैंने कभी यह नहीं सोचा की साऊथ की फिल्मे अच्छा प्रदर्शन क्यों कर रहीं हैं| शायद इसलिए कि उन फिल्मों में कलाकारों की कड़ी मेहनत दिखती है|

जीवन से बड़े सिनेमा का समय- राजकुमार राव ने उसी क्रम में आगे कहा कि मेरा मनना है कि फ़िल्मी दुनिया कई चरणों से गुजरता है| एक समय था जब हम स्विट्जरलैंड में गाने की शूटिंग कर रहे थे| उसके बाद हम छोटे-छोटे शहरों की कहानियां सुनाना शुरू किया| और अब जो समय चल रहा है वह जीवन से बड़े सिनेमा का हैं, जो साऊथ की फिल्मे दें रही हैं| उन्होंने ने कहा कि मै एक अभिनेता के तौर पर ऐसी ही फिल्मों करूँगा जिन पर मुझे गर्व होगा| मै यह नहीं चाहता कि मै किसी भीड़ का हिस्सा बनूं| अगर मेरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ नहीं कमाती है तो कोई बात नहीं| मै अपने काम से तो संतुष्ट रहूँगा|


राजकुमार राव ने बॉलीवुड में सपोर्टिंग रोल से की थी करियर शुरुआत- राजकुमार राव ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म लव सेक्स और धोखा से की| लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर-पार्ट 2' और 'तलाश: द आंसर लाइज विदिन' में सपोर्टिंग रोल से मिली| उसके बाद राव ने कई हिट फिल्मों में काम किया| उनमे बरेली की बर्फी, स्त्री, न्यूटन आदि शामिल हैं| राजकुमार को फिल्म शाहिद के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिला था|