पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहें हैं| इस बार उनकी पत्नी के तौर पर डॉ गुरप्रीत कौर उनके साथ सात फेरे लेगीं| सूत्रों से पता चला है कि यह शादी कल चंडीगढ़ में होगी| यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर आयोजित किया जाएगा| इस शादी समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे| यह शादी सिख रीती-रिवाज से होगी| इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं| सीएम भगवत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ अपने घर मे प्राईवट समारोह में शादी करेंगे| इसमें सिर्फ उनके परिवार के लोग ही शामिल होंगे|

डॉ गुरप्रीत कौर से है पारिवारिक संबंध- पंजाब के सीएम जिस लड़की से शादी करने जा रहें हैं उस लड़की को उनकी माँ और बहन ने पसंद किया हैं| सूत्रों से पता चला है कि गुरप्रीत का उनके घर से पारिवारिक संबंध हैं| और भगवंत मान और गुरप्रीत की पुरानी जान-पहचान हैं|

माँ की इच्छा थी फिर से बसे घर- पंजाब के सीएम भगवत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी| और उनसे उनके दो बच्चें हैं, एक बेटा दिलशान मान (17) और एक बेटी सीरत कौर(21) जो अमेरिका में अपनी माँ के साथ रहतें हैं| भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर का 6 साल पहले आपसी सहमती से तलाक हुआ था| उसके बाद से ही उनकी माँ हरपाल कौर की ख्वाहिश थी, कि मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर से अपना घर बसा लें|