दिल्ली की धूल, प्रदूषण और ट्रैफिक से आप वीक डेज में इतने परेशान हो जाते हैं कि आप वीकेंड के लिए कहीं लोंग ड्राइव पर जाना चाहेंगे। आज हम आपको दिल्ली के आसपास कुछ ऐसे ही जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप अपनी फैमिली के साथ जाकर दो दिन का आराम ले सकते हैं।

1.मानेसर


दिल्ली से 56 किलोमीटर दूर एक शांत और सुंदर गाँव बसा है-मानेसर। बहुत कम लोग इस जगह के बारे में जानते हैं। आप अपने वीकेंड पर अपने परिवार के साथ इस जगह पर जा सकते हैं और दो दिन दिल्ली के शोर से दूर शांति में बीता सकते हैं।

2. सोहना


यह स्थान अपनी शांत झीलों, गर्म झरनों और किले के खंडहरों के लिए जाना जाता है। जो लोग प्राकृतिक सुंदरता के बीच शांत और आराम से बैठना चाहते हैं वो खुद के लिए कुछ समय निकाल कर सोहना जा सकते हैं। सोहना, दिल्ली से 63 किलोमीटर दूर है।

3. नीमराना


राजस्थान के अलवर जिले में स्थित एक शांतिपूर्ण ऐतिहासिक शहर, नीमराना अपने 15 वीं शताब्दी के शानदार नीमराना फोर्ट पैलेस के लिए लोकप्रिय है, जिसे अब एक लक्जरी होटल में बदल दिया गया है। नीमराना, दिल्ली से 129 किलोमीटर दूर है।

4. मथुरा


दिल्ली से 180 किलोमीटर पर स्थित मथुरा को स्वयं भगवान कृष्ण की भूमि के रूप में जाना जाता है और यह अपने जीवंत स्थानों, शानदार मंदिरों और पॉजिटिव औरा के लिए जाना जाता है। मथुरा के साथ साथ आप 6 किलोमीटर पर स्थित वृंदावन भी जा सकते हैं और प्रेम मंदिर घूम सकते हैं।

5. भरतपुर


भरतपुर का ऐतिहासिक शहर कभी 1700 के दशक में महाराजा सूरज मल द्वारा स्थापित एक भारी किलेबंद शहर था। यह स्थान "राजस्थान के पूर्वी प्रवेश द्वार" के रूप में जाना जाता है और यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह स्थान Bharatpur Bird Sanctuary की उपस्थिति के कारण लोकप्रिय है जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है।

6. आगरा



यमुना नदी के तट पर स्थित, आगरा निस्संदेह दिल्ली के लोगों के लिए सबसे फेमस वीकेंड प्लान में से है। लोग ताजमहल देखने के लिए आगरा जाते हैं और पूरा दिन वहीं बिताते हैं।

7. ऋषिकेश


ऋषिकेश हिमालय की गोद में गंगा नदी के किनारे स्थित एक उत्तम शहर है। इस स्थान को "विश्व की योग राजधानी" के रूप में भी जाना जाता है और यह सुंदर मंदिरों से भरपूर है। वहीं त्रिवेणी घाट पर हर शाम होने वाली प्रतिष्ठित गंगा आरती मनमोहक होती है।

8. देहरादून



देहरादून एक हिल स्टेशन है जो उत्तराखंड में दून घाटी के बीच स्थित है। दिल्ली से 6-7 घंटो की ड्राइव है। देहरादून में कई अच्छी जगह है जहाँ आप घूम सकते हैं जैसे कि गुच्छूपानी, टपकेश्वर महादेव मंदिर और भी बहुत कुछ।

9. जयपुर



अपने बाजारों, खान-पान, किलों और सांस्कृतिक विरासत के लिए मशहूर यह शहर दुनिया भर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। जयपुर में प्रामाणिक राजस्थानी संस्कृति का अनुभव करने के लिए चोखी ढाणी जा सकते हैं।

10. कॉर्बेट, उत्तराखंड



एनिमल लवर्स के लिए जिम कॉर्बेट वीकेंड टूर के लिए बेस्ट प्लेस है। यहाँ आप एडवेंचर ड्राइविंग का मजा उठाते हुए पहुँच सकते हैं। दिल्ली से जिम कॉर्बेट 255 किलोमीटर दूर है।

तो ये थी वो 10 जगह जहां आप दिल्ली से अपने वीकेंड के लिए जा सकते हैं। अगर आपको दिल्ली के आसपास कुछ ऐसे जगहों के बारे में पता है तो आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं।