दुनिया में बहुत कम ही ऐसे लोग होतें है, जिनकी सफलता की कहानी अक्सर लोग पढ़ना चाहतें हैं| ऐसी ही एक व्यक्ति की कहानी हम आपको बताने जा रहें हैं, जिन्होंने बहुत ही कम संसाधनों के साथ अपने करियर की शुरुआत करके अपने आप को इस लायक बनाया है, कि जिनकी सफलता के किस्से लोग सुनाया करतें हैं| जिनका नाम है अविनाश भोसले! जोंकि महाराष्ट्र के सतारा (Satara) जिले के रहने वाले हैं| एक समय था जब अविनाश रोजगार की तलाश में अपने गावं से पुणे मेट्रो सिटी आए थे| पुणे आकर उन्होंने काम की बहुत तलाश की, लेकिन उन्हें कोई ढंग का काम नहीं मिला| तब वह किसी की सलाह पर ऑटो रिक्शा चलाने लगे| कई महीनों तक ऐसे ही चलता रहा, और लेकिन उनके मन में यह सवाल अक्सर आता कि, इतने कम पैसे से काम नहीं चल पायेगा, रिक्शा चलाने के साथ ही और भी कुछ करना पड़ेगा| उसके बाद उन्होंने रिक्शा चलाने के साथ ही कंस्ट्रक्शन साइट से छोटे-मोटे ठेके लेने का काम भी शुरू कर दिया| धीरे-धीरे अविनाश ने कंस्ट्रक्शन के काम की सभी बारीकियाँ समझ ली| देखते ही देखते उनको बड़े-बड़े काम भी मिलने लगे और समय बीतने के साथ ही, वह इतने बड़े बिल्डर बन गए, कि उनके होटल का उद्घाटन करने देश के बड़े-बड़े नेता और अभिनेता आने लगे|


सरकार के साथ मिलकर किया काम- अविनाश ने कंस्ट्रक्शन का काम करते-करते इससे जुड़े हुए सरकारी विभाग के लोगों से अपनी अच्छी जान-पहचान बना ली| उसके बाद उनको अनुबंध(Contract) के द्वारा छोटी-छोटी सड़क, नाली बनाने का काम मिलने लगा| उसके बाद उन्होंने रिक्शा चलाना बंद कर दिया और उस रिक्शे को किराए पर दे दिया| उनकी किस्मत साल 1995 में तब चमकी जब महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार आई| इस सरकार के पहले जल संसाधान से जुड़े कार्य आंध्र प्रदेश के ठेकेदारों के द्वारा कराये जाते थे| गठबंधन की सरकार ने अविनाश को तवज्जो दी और पश्चिमी महाराष्ट्र में सूखे को कम करने के लिए, कृष्णा घाटी विकास निगम की स्थापना की और उस विभाग का ज्यादा से ज्यादा काम अभिनाश को मिला| काम मिलने के बाद अभिनाश अपनी सूझ-बूझ और ईमानदारी से काम करने लगे| ऐसे ही धीरे-धीरे कर के अविनाश ने पूरे राज्य भर में कई जगहों पर नहरों, नालों और बांधों का निर्माण करवाया|

अपने काम के दम पर बनाई पहचान- अविनाश के द्वारा कराया गया कंस्ट्रक्शन का काम अधिकारियों के साथ-साथ ही नेताओं को खूब पसंद आता था| यही वजह रही कि बड़े-बड़े नेताओं से उनके अच्छे संबंध बनते चले गए| उसके बाद साल 1997 में अविनाश ने अपनी कंपनी ABIL Group (अविनाश भोसले इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड) की स्थापना की| अब वह कंस्ट्रक्शन का सभी काम इसी कंपनी के माध्यम से करने लगे| उनकी पहुँच का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि पुणे में जब अभिनाश ने अपना एक होटल बनवाया था, तो समय उस होटल का उद्घाटन करने के लिए महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख, के अलावां मंत्री शरद पवार, गोपीनाथ मुंडे, पतंगराव कद, सुशील कुमार शिंदे जैसे दिग्गज नेता आये थे।


व्हाइट हॉउस ही जैसा है घर- अविनाश भोसले ने पुणे स्थित बनेर में अपना एक घर बनवाया है| कि जो व्हाइट हॉउस के नाम से जाना जाता है| इस घर का लुक अमेरिका के व्हाइट हॉउस जैसा है| इस घर पर भोसले के 3 हेलीकाप्टर खड़े रहते हैं| एक बार साल 2013 में जब शरद पवार सांगली के दौरे पर आए थे, उसी दौरान अचानक से उनकी तबियत बिगड़ गई, तब उन्हें तत्काल में अविनाश के हेलीकाप्टर से पुणे ले जाया गया था|

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अविनाश भोसले की कुल संपत्ति लगभग 500 करोड़ की हैं| कौन जनता था? कि ऑटो रिक्शा चलाने वाला एक आम इंसान बड़ा करोड़पति बन जायेगा|