दिल्ली में रहने वाला हर व्यक्ति खाने का बहुत शौकीन होता है। खासकर स्ट्रीट फूड पसंद करने वाले लोगों की तादाद सबसे अधिक है। आज हम आपको दिल्ली के सबसे टेस्टी और सस्ते स्ट्रीट फूड की जानकारी देंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।

1. चाचे दी हट्टी


चाचा दी हट्टी दिल्ली विश्वविद्यालय के केंद्र में सबसे पुरानी दुकान में से एक है। वे दिल्ली के बेस्ट छोले भटूरे खिलाने के लिए जाने जाते हैं। यहाँ छोले भटूरे के लिए लाइन लगी होती है। इसलिए आपको भी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

लोकेशन: 32, ऑल स्माइल डेंटल क्लिनिक के पास, कमला नगर, नई दिल्ली

दो लोगों के लिए छोले भटूरे की कीमत: INR 100

2. अतुल चाट, राजौरी गार्डन


स्ट्रीट फूड का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में गोलगप्पे और चाट की तस्वीर बनती है। दिल्ली के राजौरी गार्डन में स्थित अतुल चाट वाला अपने टेस्ट की वजह से बहुत फेमस है।

लोकेशन: एच-44, मुख्य बाजार, राजौरी गार्डन, नई दिल्ली

दो लोगों के लिए चाट की कीमत: INR 100

3. जैन चावल वाले


फेमस जैन चावल वाले के यहाँ आप बेस्ड नॉर्थ इंडियन फूड का आनंद लिया जा सकता है। जैन चावल वाले के यहां राजमा चावल, कढ़ी चावल, शाही पनीर चावल से लेकर समोसा, पकौड़ी, छोले भटूरे और चाऊमीन जैसे स्ट्रीट डिश तक सबकुछ यहां मिलता है। शाही पनीर के साथ इनका चूर चूर नान ट्राई करें और आपको इस जगह से प्यार हो जाएगा।

लोकेशन: पी-1/190, कनॉट सर्कस, कनॉट प्लेस

दो लोगों के लिए पेट भर खाने की कीमत है- INR 200

4. काके दी हट्टी


दिल्ली में पंजाबी खाना आपको हर जगह देखने को मिल जाएगा लेकिन अगर आप असली पंजाबी व्यंजनों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो काके दी हट्टी में जरूर जाएं। वे पंजाबी व्यंजन नहीं बल्कि कुल्फी और फालूदा की वराइटी भी परोसते हैं। परांठे, कुलचे और छोले भटूरे इस जगह को खाने के शौकीनों के लिए खास बनाते हैं। यह पंजाबियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है।

लोकेशन: 654-666, चर्च मिशन रोड, फतेहपुरी, चांदनी चौक, नई दिल्ली

दो लोगों के लिए लगभग कीमत होगी: INR 300

5. बंगाली स्वीट हाउस


साल 1939 से लगातार बंगाली स्वीट हाउस की पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को अपने खाने से प्रभावित कर रहे हैं। यहाँ आपको हर तरह का खाना मिल जाएगा। फास्ट फूड से लेकर, चाइनीज फूड तक और मिठाइयों के तो क्या ही कहने।

लोकेशन: 30-33, बंगाली मार्केट, मंडी हाउस, नई दिल्ली

दो लोगों के लिए बंगाली स्वीट हाउस की कीमत है: INR 400

6. पुरानी दिल्ली का जलेबी वाला



पुरानी प्रसिद्ध जलेबी वाला पुरानी दिल्ली में सबसे प्रसिद्ध मिठाई की दुकानों में से एक है जो अपनी बड़ी और रसदार जलेबियों के लिए जाना जाता है। जलेबियों को ताज़ी रबड़ी के साथ परोसा जाता है। 1884 में खोली गई इस दुकान की जलेबियों का स्वाद आज भी बरकरार है।

लोकेशन: सेंट्रल बैपटिस्ट चर्च के दूसरी तरफ ये एक छोटी सी दुकान है।

एक बड़ी जलेबी की कीमत है- INR 50/ पीस

7. असलम चिकन


असलम चिकन ने पिछले बीस सालों में 'बेस्ट बटर चिकन' का खिताब अपने नाम किया है। जब हम असलम के चिकन खाने गए तो चौथे फ्लोर तक लोगों की बहुत भीड़ थी। इसके बाद भी लोग इंतजार कर रहे थे। बटर चिकन वाकई में बहुत ही स्वादिष्ट था।

लोकेशन: मीना बाजार, 982, मटिया महल रोड, कलां महल में असलम चिकन स्थित है।

असलम चिकन वाले के यहां दो लोगों की कीमत है- INR 600

8. इंडियन कॉफी हाउस


इंडियन कॉफी हाउस स्ट्रीट फूड में नहीं आता है लेकिन यहां खाने की कीमत स्ट्रीट फूड के जितनी ही है। 1957 में देश में पहले इंडियन कॉफी हाउस की स्थापना किया गया था। यहां देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉफी पीने आते थे।

लोकेशन: तीसरी मंजिल, मोहन सिंह प्लेस, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली

दो लोगों के लिए इंडियन कॉफी हाउस में खर्च होंगे मात्र- INR 500

9. फूड बस ऑफ इंडिया


हाल ही में दिल्ली में नया फूड बस आया है जहाँ स्ट्रीट फूड से ज्यादा लोग बस को देखने जाते हैं। रेड कलर की बस पर बड़े अक्षरों में लिखा है- फूड बस ऑफ इंडिया। ये डबल डेकर बस है जहां 42 लोगों के बैठने की जगह है। यहाँ का पिज्जा सबसे फेमस है क्योंकि इसका डो बहुत ही सॉफ्ट और हैंडमेड है।

लोकेशन- गेट नं 2, राजेंद्र प्लेस मेट्रो

दो लोगों के लिए इस शानदार बस में बैठकर खाने की कीमत है- INR 600

10. मूलचंद के पराठे


लास्ट बट नोट द लिस्ट मूलचंद के पराठे। यहाँ आपको अलग अलग स्टफिंग वाले पराठे खाने को मिल जाएंगे। पिछले 50 सालों से मूलचंद पराठे अपने स्वाद पूरी दिल्ली में बिखेर रहे हैं। आप भी मूलचंद के पराठे का लुफ्त जरूर उठाएं।

लोकेशन: मूलचंद मेट्रो स्टेशन, लाला लाजपत राय मार्ग

दो लोगों के पराठों की कीमत है- INR 200

ये दिल्ली के बेस्ट स्ट्रीट फूड प्लेस में से हैं। दिल्ली में खानो के शौकीन कम नहीं है, अगर आपको भी कुछ ऐसे हिडेन स्ट्रीट फूड स्पॉट है तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं।