एक पुरानी कहावत है कि बंदर के हाथ उस्तरा नहीं लगना चाहिए, इस बात का यह अर्थ होता है कि अगर किसी मूर्ख व्यक्ति के हाथ कोई शक्ति या अधिकार लग तो इसका परिणाम सिर्फ लिए ही नहीं बल्कि दूसरों के लिए भी घातक हो सकता है|। इस बार यह कहावत किसी मुर्ख व्यक्ति के बारें में नहीं बल्कि खुद बंदर के लिए प्रयोग की जा रही है| ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया हैं, जिसमे एक बंदर के हाथ में उस्तरे की बजाए चाकू लग गया है। और वह बंदर मुर्खता बस उस चाकू से लोगों को डरा रहा है, जिसकी वजह से लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया हैं।

चाकू से डराता है लोगों को- सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा हैं।यह वीडियो ब्राजील के पियाउई शहर का हैं। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक बंदर के हाथ में एक चाकू है। और वह एक शॉपिंग मॉल के ऊपर बैठा हैं| और वह बंदर अपने हाथ में लिए चाकू से लोगों को डरा रहा हैं। वह मॉल में आने-जाने वाले लोगों को डराता हुआ दिख रहा है।


एक हफ्ते से लेकर घूम रहा है चाकू- मेट्रो अखबार के मुताबिक इस वीडियो को वहां के एक स्थानीय व्यक्ति एलेसांद्रे गुएरा ने रिकार्ड किया है। गूएरा ने मीडिया को बताया कि यह चाकू बंदर के हाथ एक सप्ताह पहले लगा है। जब से उसे यह चाकू मिला है तभी से वह लोगों के छतों पर जाकर वहां रखी चीजों को काट कर बर्बाद कर रहा है। गुएरा ने बताया कि अभी तक उसने चाकू से किसी व्यक्ति को कोई हानि नहीं पहुचाई हैं। लेकिन वह लोगों को इस चाकू से डरा रहा है।

डर की वजह से लोगों का घर से निकलना हुआ मुश्किल- गुएरा ने बताया कि जो चाकू बंदर के हाथ लगा है वह चाकू बंदर के आकार से थोड़ा ही छोटा हैं। बंदर का यह करनामा कुछ लोगों को मजाक लग रहा हैं, वहीं कुछ लोग उसके डर की वजह से अपने घर से निकलने में डर रहें हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बात की जानकारी शहर के पर्यावरण विभाग को बहुत पहले ही दे दी गई हैं, लेकिन उनके पास बंदर को पकड़ने के लिए उनके पास कोई ठोस व्यवस्था नहीं हैं।


पुलिस ने पकड़ने का दिया आश्वासन- वहां के पर्यावरण पुलिस ने बताया कि बंदर पकड़ने की सुविधा टेरेसीना प्रान्त में हैं, जो पियाउई शहर से 403 मील दूर हैं| पियाउई शहर के परेशान लोग ब्राजील के पर्यावरण और नवीकरणीय प्राकृतिक संसाधान संस्थान से संपर्क करने की कोशिश की| जिसके बाद पुलिस ने यह आश्वासन दिया कि वह जल्द ही उस बंदर को पकड़ लेंगें|