चलने से लेकर टाई पहनने तक, हमारे घर के बड़े हमें सब सिखाते हैं। मम्मी-पापा से लेकर दादा दादी तक, सभी हमें कुछ न कुछ सिखाते रहते हैं। लेकिन आजतक हमने उन्हें कुछ सिखाने की कोशिश नहीं की। न ही इस बारे में कभी सोचा। लेकिन एक व्यक्ति है जिन्होंने अपनी दादी को अंग्रेजी सिखाया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग कश्मीरी महिला को बढ़िया अंग्रेजी बोलते देखा जा सकता है। इस वीडियो को सैयद स्लीट शाह द्वारा अपलोड किया गया है। इस वीडियो में वो बुजुर्ग महिला से कुत्ते, बिल्ली, ऑरेंज के अंग्रेजी शब्द बोलने के लिए कहता है।


सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा ये वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है। हालांकि महिला के स्थान का पता नहीं चल पाया है, लेकिन वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति के लहजे से पता चलता है कि वे कश्मीर के किसी गाँव से ताल्लुक रखता है।

वीडियो को माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था, "जीवन का चक्र! जब हम बच्चे थे तो उन्होंने हमें बात करना सिखाया। अब टेबल्स को टर्न करो। जीवन में सबसे जरूरी ये है कि हमें हमेशा सीखते रहना चाहिए।



वीडियो को 2,000 से अधिक लाइक और सैकड़ों रीट्वीट मिले थे। यूजर्स ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

एक यूजर ने लिखा- "इस स्तर पर वह हमारे कुछ युवाओं की तुलना में बहुत अधिक जानती है, यह वास्तव में प्रशंसनीय है।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "अल्लाह वह बहुत खूबसूरत है। जन्नत की हूर। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे। लव यू दादी जी। आप कमाल हैं।"