पोल्ट्री फॉर्म के बिजनेस के बारे में हर किसी ने सुना होगा और देखा भी होगा| भारत ही नहीं पूरी दुनिया में मीट खाने वालों की संख्या बहुत अधिक हैं| ऐसे में अगर आप पोल्ट्री फॉर्म के तहत कड़कनाथ मुर्गे का पालन करतें हैं तो, आपकी लाखों में कमाई हो सकती हैं| कड़कनाथ मुर्गे का ज्यादातर पालन मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किया जाता है| आज हम आपको बताएँगे की कैसे आप कड़कनाथ मुर्गे का पलान कर, लाखों की कमाई कर सकतें हैं|

100 दिन में होने लगती हैं, लाखों की कमाई- कड़कनाथ मुर्गे का पालन आम मुर्गे की ही तरह होता हैं| लेकिन इसका मीट आम मुर्गे से ज्यादा लाभदायक होता है| कड़कनाथ मुर्गा केवल 90 से 100 दिन में तैयार हो जाता हैं| अगर इनके भोजन की बात करें तो यह घास, चावल, रोटी, गेहूँ, दाना, छोटी मछली आदि कुछ भी खा सकता है| इसके खाने पर ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरुरत नहीं हैं| आपको इन्हें पालने के लिए चूजों की जरुरत पड़ेगी यह चूजे आपको आसानी से मार्केट में मिल जायेंगे, वहीं इनके एक चूजे की कीमत लगभग 70 से 80 रूपये होती हैं| अगर आप कड़कनाथ मुर्गे का सही तरीके से पालन करतें है, तो मात्र 100 दिन में ही लाखों रूपये महीने की कमाई होने लगेगी|


क्या हैं ख़ासियत इस मुर्गे में- कड़कनाथ मुर्गे की इस किस्म का जन्म मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में हुआ था| इस मुर्गे को GI Tag भी मिल चूका हैं| इसका मतलब यह, है कि इस तरह की किस्म का कोई और मुर्गा नहीं हैं| कड़कनाथ मुर्गे की एक ख़ासियत यह भी है कि इस मुर्गे का रंग काला होता है, साथ ही इसका मीट और खून भी काला ही होता हैं| इस तरह से हमारे देश में एक मात्र काला चिकन हैं, कड़कनाथ मुर्गे का| इसके मीट में आयरन और प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता हैं| साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होता हैं| इसके अलावां इसके मांस में वसा (फैट) व कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी होती है| कड़कनाथ मुर्गे का चिकन कैंसर रोगियों, ह्रदय रोगियों और डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी है| इतना ही नहीं, इस चिकन में अमीनो एसिड भी काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता हैं| कड़कनाथ मुर्गे की नस्ल की इम्युनिटी पावर बहुत स्ट्रॉन्ग होती है, इसलिए उनमे बीमारियों का खतरा भी कम रहता हैं| आप कड़कनाथ मुर्गे का पालन कर अच्छा पैसा कमा सकतें हैं|

मंहगे दामों में बिकतें है चिकन और अंडे- अगर आप कड़कनाथ मुर्गे का पालन करना चाहते हैं, तो वह कृषि विज्ञान केंद्र से चूजे खरीद सकते हैं| और पूरी जानकारी प्राप्त कर सकतें हैं| कड़कनाथ मुर्गे के कई किस्म के चूजे मिलते हैं, आप अपनी पसंद के अनुसार चूजे खरीद सकतें हैं| कड़कनाथ मुर्गे 3 से 4 महीने में तैयार हो जातें हैं| और इनकी एक मुर्गी एक महीने में लगभग 10 से 12 अंडे देती हैं, जिसकी मार्केट में एक अंडे की कीमत 30 से 35 रुपये होती हैं| वहीं अगर कड़कनाथ मुर्गे के चिकन के रेट की बात करें तो 700 से 1000 रूपये तक की कीमत होती हैं| सर्दियों के दिनों में कड़कनाथ मुर्गे की मार्केट में ज्यादा डिमांड होती है, इसलिए इनका पालन करने वाले चिकन का रेट बढ़ा कर 1000 से 1200 तक कर देतें हैं| और इस तरह से मोटी कमाई होती हैं|


क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी करते हैं कड़कनाथ मुर्गे का पालन- कड़कनाथ मुर्गे में औषधीय गुण पाए जाने की वजह से मार्केट में इसकी बहुत मांग रहती हैं| इसलिए लोग इसक पालन कर लाखों की कमाई कर रहें हैं| उन सब में इंडियन टीम के फेमस क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी आता हैं| महेंद्र सिंह धोनी को फॉर्मिंग में बहुत रूचि है, इसके लिए उन्होंने एक बहुत बड़ा फॉर्म बनवाया हैं, जहां पर इस तरह के मुर्गे का पालन करतें हैं|

सरकार से मिलती है मदद- अगर आप कड़कनाथ मुर्गे की फॉर्मिंग करना चाहते हैं, आपके इस बिजनेस में सरकार भी आपकी मदद करती हैं| एक स्कीम के तहत अगर आप, 53 हजार जमा करतें है तो आपको 3 किस्तों में 1000 चूजे और 30 मुर्गियों का शेड साथ ही 6 माह तक का दाना सरकार फ्री प्रदान करतीं हैं|