मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल जल्द ही शादी के बंधन में बधने वाले हैं| मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि उनके घर वाले इस शादी के लिए राजी हो गए हैं| दोनों के परिवार ने इस शादी के लिए एक दूसरे से मुलाकात भी कर ली है|

बॉलीवुड में इन दिनों सिंगर जुबिन नौटियाल और फिल्म कबीर सिंह में नजर आ चुकी एक्ट्रेस निकिता दत्ता की शादी के खबरे जोरों पर है| आपको बता दें! कि कुछ समय पहले निकिता दत्ता ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें पोस्ट की थी| जिसमे आप देख सकतें हैं कि निकिता और जुबिन वादियों का लुफ्त उठाते नजर आ रहें हैं| फोटो के कैप्शन में निकिता ने लिखा कि मै अपनी आत्मा उन पहाड़ों में छोड़ आई हूँ| इस पोस्ट के बाद से ही दोनों की नजदिकियां की ख़बरें आने लगी|


फिल्म कबीर सिंह के सेट पर हुई थी मुलाकात- आपकों बता दें! कि सिंगर जुबिन नौटियाल और निकिता दत्ता की पहली मुलाकात फिल्म "कबीर सिंह" के सेट पर हुई थी| इस फिल्म में निकिता ने शाहिद कपूर के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आई थीं| वहीं जुबिन नौटियाल ने इस फिल्म के कई गानों को गाया था| इस फिल्म के बाद जुबिन और निकिता को कई बार एयरपोर्ट और रेस्त्रां में साथ देखा गया था| इसके साथ ही दोनों एक दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते नजर आतें रहे हैं| अभी हाल ही में निकिता दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से जुबिन नौटियाल के साथ कई फोटो शेयर की थी|


उत्तराखंड के वादियों में लेंगें 7 फेरे- बॉलीवुड में इस बात की चर्चा की चर्चा जोरों से चल रही हैं कि मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल और बॉलीवुड के छोटे और बड़े पर्दे पर नजर आ चुकी टीवी एक्ट्रेस निकिता दत्ता से शादी करने वाले हैं| इस बात की भी चर्चा है कि उन दोनों के परिवार वाले एक दूसरे से मिल चुके हैं और इस शादी के लिए राजी भी हो गए हैं| एक रिपोर्ट से पता चला है कि निकिता अभी हाल ही में जुबिन के होमटाउन उनके परिवार से मिलने गई थीं| और जुबिन भी शादी की प्लानिंग के लिए निकिता से मिलने मुंबई गए थे| सूत्रों से पता चला हैं कि जल्द ही वेडिंग डेट की अनाउंसमेंट होगी| और उनकी शादी उत्तराखंड के वादियों में होगी| दोनों की शादी की खबरें भले ही चर्चा का विषय बनी हों, लेकिन इस बात पर दोनों की ओर से आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई हैं|