बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का नाम आपने सुना ही होगा | ये एक्टर असहाय और गरीबों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहतें है | कोरोना के दौरान जब प्रवासियों के पास कोई साधन नही था, अपने घर जाने के लिए, उस समय सोनू सूद आगे आये और हर जरूरतमंद की दिल से मदद की, और पूरे देश के हीरो बन गए | इसी तरह से हाल ही में एक बीमार लड़की की मदद की | ये लड़की जान्हवी है, जो 11 साल की है, और उत्तर प्रदेश की रहने वाली है ये रीढ़ की हड्डी में बीमारी की वजह से चल फिर नहीं पाती थी | इसकी सर्जरी के लिए 8 लाख रूपये खर्च होने थे, और इसके पिता के पास इतना पैसा नहीं था, कि वो उसकी सर्जरी करा सके | जब इस बात की जानकारी सोनू सूद को हुई, तब एक बार फिर दरियादिली दिखाते हुए उन्होंने सर्जरी में खर्च होने वाले पैसे को अपने जिम्मे लिया और जान्हवी की सर्जरी कराई | आज जान्हवी अपने पैरों पर चल सकती है | इस बात की जानकारी सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्विट करके बताई | कुछ दिन पहले सोनू से मिलने जान्हवी और उसके पिता शिरडी गए थे | जान्हवी को अपने पैरों पर खड़ा देखकर सोनू सूद बहुत खुश हुए और उन्होंने जान्हवी से कहा तुम्हे अपने पैरों पर खड़ा देखकर मेरा दिल खुशी से भर गया है, अब तुम हमेशा अपने पैरों पर चल सकती हो |सोनू सूद को गरीबों का मसीहा कहा जाता है | अब लोगों की मदद करना उनके जिंदगी का हिस्सा बन चुका है |जो भी उनके पास मदद के लिए गया है, कभी खाली हाथ नहीं लौटा | एक ट्विटर यूजर ने सोनू को टैग करके लिखा कि आपने प्रतिभा का इलाज करा कर, एक बार फिर सब का दिल जीत लिया है उत्तर प्रदेश आपका हमेशा ऋणी रहेगा | आप पूरे भारत के असहाय गरीब पीड़ितों के मसीहा बन चुके है, आपको कोटि-कोटि प्रणाम | यूजर के रिप्लाई में सोनू ने लिखा जब डाक्टरों ने बोल दिया था कि इसका कोई इलाज नहीं है, और अब कई सालों बाद अपने पैरों पर खड़ी होकर यूपी की इस बच्ची ने इतिहास रच दिया है |