इंस्टाग्राम लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग ऐप में से एक है। फेसबुक से अधिक यंगस्टर इंस्टाग्राम पर नज़र आते हैं। इंस्टाग्राम लगातार नए फीचर पेश कर रहा है, जो चीजों को दिलचस्प बनाए रखता है। रील्स के आने के बाद तो इंस्टाग्राम और भी अधिक फेमस हो गया है।

आज हम आपको उन सेलिब्रिटीज के बारे में बताएंगे जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स हैं।

1. विराट कोहली - 182 मिलियन फॉलोअर्स



विराट कोहली एक भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। इंस्टाग्राम पर उनके सबसे अधिक फॉलोअर्स हैं। दिन प्रतिदिन उनके फॉलोअर्स बढ़ते रहते हैं।

2. प्रियंका चोपड़ा - 74.3 मिलियन फॉलोअर्स




प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम करती हैं। वह अमेरिकी थ्रिलर सीरीज क्वांटिको में भी दिखाई दी थीं। उन्होंने सिंगर निक जोनस से शादी की है। प्रियंका कई सफल फिल्मों में दिखाई दी हैं, जैसे बाजीराव मस्तानी, दोस्ताना, द व्हाइट टाइगर और फैशन।

3. श्रद्धा कपूर- 69.2 मिलियन फॉलोअर्स





श्रद्धा कपूर एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं। वह आशिकी 2, बागी और एक विलेन जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वो एक एक्टर के साथ साथ सिंगर भी हैं।

4. नेहा कक्कड़ - 67 मिलियन फॉलोअर्स



नेहा कक्कड़ एक सिंगर और मीडिया पर्सनैलिटी हैं। वह लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी टीवी शो, इंडियन आइडल में जज हैं।

5. नरेंद्र मोदी - 65.5 मिलियन फॉलोअर्स



भारत के प्रधानमंत्री भी इन फॉलोअर्स की लिस्ट में पीछे नहीं है। सोशली एक्टिव होने के साथ साथ वो सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों के बीच अपनी बात पहुंचाते हैं। और उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स तो आप देख ही रहे हैं।

6. दीपिका पादुकोण- 64.4 मिलियन फॉलोअर्स



दीपिका पादुकोण एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वह कई सुपरहिट फिल्मों में दिखाई दी हैं, जिनमें पीकू, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और ये जवानी है दीवानी शामिल हैं। हाल ही में उनकी फिल्म गहराईयाँ, अमेजन प्राइम पर रिलीज़ हुई है।

7. कैटरीना कैफ - 61.9 मिलियन फॉलोअर्स



कैटरीना कैफ अपनी इनोसेंट फेस और स्माइल की वजह से लोगों के दिल में अपनी जगह बनाकर रखती हैं। एक था टाइगर, नमस्ते लंदन, अजब प्रेम की गजब कहानी, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और वेलकम जैसी कई सफल फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने एक्टर विकी कौशल से शादी की है।

8. अक्षय कुमार - 59.7 मिलियन फॉलोअर्स



अक्षय कुमार बॉलीवुड में काम करने वाले प्रमुख अभिनेताओं में से एक हैं। 2020 तक, वह इंडस्ट्री में सबसे अधिक पे किए जाने वाले अभिनेता थे। उन्होंने वेलकम, ऐतराज़, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, नमस्ते लंदन और हाउसफुल सहित एक सौ चालीस से अधिक फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर भी रिलीज़ किया गया है।

9. आलिया भट्ट - 59.4 मिलियन फॉलोअर्स



आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग का जादू हर जगह चलाती हैं। वह कई सुपरहिट फिल्मों में दिखाई दी हैं, जिनमें राज़ी, 2 स्टेट्स, गली बॉय और हाईवे शामिल हैं। उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

10. जैकलीन फर्नांडीज - 58 मिलियन फॉलोअर्स




लाखों दिलों पर राज करने वाली जैकलीन फर्नांडीज भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने कई फिल्म्स जैसे किक, मर्डर 2, भूत पुलिस, हाउसफुल 2 में काम कर चुकी हैं। जल्द ही वो अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे और राम सेतु में दिखाई देंगी।