आपने भारत में कई अनोखे चाय बेचने वालों के बारे में सुना होगा| कुछ तो बेरोजगारी दूर करने के लिए चाय बेचतें हैं, वहीं कुछ इंटरप्रेन्योर के तौर पर चाय बेचने का काम करतें हैं| आज हम भारत के एक ऐसे स्टेशन के बारें में बताने जा रहें हैं, जहां बी.टेक (B.Tec)-बी.एससी जैसी डिग्रीयां हांसिल कर लडकियां चाय बेचने का काम बड़े गर्व और फ़ैशन के साथ कर रहीं हैं| यह स्टेशन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हैं| आपको भोपाल स्टेशन पर पढ़ी-लिखी लडकियां चाय बेचती दिख जाएँगी|


B.Tec-B.Sc पास हाई एजुकेटेड लडकियां बेचतीं हैं, चाय- अक्सर जब हम ट्रेन से कहीं जा रहें होतें हैं, तो भूख-प्यास लगने पर भी स्टेशन का खाना और पीने के समानो का सेवन करने से बचतें हैं| क्योंकि स्टेशन पर मिलने वाला सामान अच्छा नहीं होता हैं| और कई बार लोग मज़बूरी वश स्टेशन का सामान खा-पीकर सफ़र में ही बीमार पड़ जातें हैं| इसलिए भारतीय रेलवे ने एक योजना को लांच किया हैं| जिसके तहत यात्रियों के लिए "ऑन पेमेंट टी" ()सुविधा की शुरुआत की है| इस योजना के तहत हाईएजुकेटेड लड़कियां स्टेशन पर चाय पिलाती नजर आ रहीं हैं| वह यात्रियों को चाय देने से पहले चाय की क्वालिटी को मशीन के द्वारा चेक कर के ही देतीं हैं|


सेंसर मशीन से चेक होती है चाय की क्वालिटी- आपको बता दें कि यह B.Tec और B.Sc पास लडकियां एक चाय बेचने वाली बड़ी कंपनी में काम करतीं हैं| इसी कंपनी को भारतीय रेलवे ने चाय बेचने का वेंडर लाइसेंस दिया हैं| यह लड़कियां आपको भोपाल स्टेशन के प्लेटफोर्म न.3 पर लाल टी शर्ट और लाल टोपियाँ पहने नजर आ सकतीं हैं| इन लड़कियों की सुरक्षा का ख़ास ध्यान दिया गया हैं| उनके टी शर्ट में एक हिडेन कैमरा लगाया गया हैं| जो सब कुछ रिकार्ड करता हैं, इस वजह से उनके साथ किसी अनहोनी का ख़तरा कम हो जाता हैं| यह पढ़ी-लिखी लडकियाँ चाय बनाने के लिए पैक्ड()पानी का इस्तेमाल करती हैं| वहीं तैयार चाय कि क्वालिटी को एक सेंसर मशीन के द्वारा चेक किया जाता है| क्वालिटी चेक होने के बाद इस चाय के कप को यूवी सैनिटाइजिंग मशीन से सैनेटाइज करके यात्रियों को चाय पिलाई जाती हैं|

इस तरह की क्वालिटी-चेक चाय देने वाला देश का पहला स्टेशन हैं| इंडियन रेलवे के एक बड़े अधिकारी ने कहा, कि यहां के बाद, यह योजना मुंबई के इटारसी स्टेशन पर लागू की जाएगी|