सोचिए! कि आप कोई सपना देख रहें है कि आप किसी बड़े और खतरनाक जंगल में फंस गए हैं| जहां न तो आप के पास खाने के लिए कुछ है, न ही वापस आने की उम्मीद, ऐसे समय में आप क्या करेंगे? हो न हो! आप अपने आप काफी डरा हुआ और अकेला महसूस करेंगे| ऐसे में आप भगवान का भरोसा और किसी चमत्कार की उम्मीद करते हैं| और सोचिए यह कोई सपना बल्कि हक़ीकत हो तो क्या होगा? ऐसी ही एक घटना एक पायलट के साथ घटी जिसका नाम है एंटोनियो| एंटोनियो ने पुर्तगाल के एलेंकेर शहर से उड़ान भर कर एलमेरियम शहर जा रहे थे| उसी दौरान उनके हवाई जहाज में कुछ तकनिकी समस्या आ गई और उनका जहाज दुर्घटनाग्रस्त होकर अमेजन के जंगल में जा गिरा| उस दौरान क्या हुआ एंटोनियो को कुछ भी पता नहीं चला| लेकिन जब उनको होश आया तब उन्होंने देखा की वह किसी जंगल में गिरे हुए हैं|


अमेजन के जंगलों में फंसा रहा 5 हफ़्ते तक पायलट- जब उनका जहाज दुर्घटनाग्रस्त हुआ, तो एंटोनियो को कुछ भी पता नहीं चला शायद वह बेहोश हो गए थे| जब उनकी आंख खुली तब एंटोनियो देखा कि वह किसी बड़े जंगल में फंस चुंके हैं| हजारों किलोमीटर में फैले हुए जंगल में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उनके पास खाने-पीने का कोई भी सामान मौजूद नहीं था| ऐसे में अपनी जान बचाने के लिए कई दिनों तक उन्होंने पक्षियों के अंडे के साथ ही जंगल में जो भी फल मिला उसे खाकर अपने आप को जिंदा रखा| वहीं दूसरी ओर उन्हें 5 हफ्ते से रेस्क्यू टीम खोज रही थी| करीब 35 दिन की खोज के बाद खोजी दस्ते ने एंटोनियो को अमेजन के जंगलों में ढूढ़ निकाला| इस तरह से उनकी जान बच गई और वह अपने घर वापिस आने में सफल रहें| वापिस घर आने के बाद जब डॉक्टर्स ने उनकी जाँच की तब उन्हें एंटोनियो एक दम स्वथ्य मिले| कहतें है कि इंसान की अगर जीने की इच्छाशक्ति मजबूत होती है, तो वह मौत को भी मात देकर जिंदा बच सकता हैं|