धरती का स्वर्ग और भारत का स्वीटजरलैंड कहे जाने वाले कश्मीर घूमने की हर कोई ख्वाहिश रखता है| हर साल कश्मीर घूमने देश-विदेश से लाखों पर्यटक कश्मीर की प्राकृतिक सुन्दरता का आनंद उठाने आतें हैं| अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान कर रहें है तो इस बार कश्मीर जाइये! आपको यंहा आने के बाद देखने के लिए और यादों के तौर पर संजो कर रखने के लिए बहुत कुछ है| उनमें हसीन वादियाँ, बर्फीली पहाड़ियाँ, शांत वातावरण जो की आपके दिलो दिमाग में घर कर जायेगा और आप धरती पर स्वर्ग जैसा अनुभव करेंगें| आइए जानतें हैं उन जगहों के बारें में जहाँ आप घूम सकतें हैं|


श्रीनगर- कश्मीर में घूमने के लिए एक ख़ास जगह है श्रीनगर| यहां आने के बाद आपको ऐसे-ऐसे नज़ारे देखने को मिलेंगे कि आपका मन मंत्रमुग्ध हो जायेगा| श्रीनगर में डल झील मुख्य आकर्षण का क्रेंद्र है, इस झील का नजारा बहुत ही आकर्षक और मनोहर है| यह सुंदर झील 26 वर्ग किमी के बड़े क्षेत्र में फैली हुई है| यह झील लकड़ी की नाव और हॉउसबोट के लिए प्रसिद्द है| आप यंहा आकर हाउसबोट पर बैठ कर सूर्योदय का आंनद ले सकते हैं। साथ ही पानी में खेले जाने वाले खेल का भी लुफ्त उठा सकते हैं जिनका आयोजन यहां अक्सर किया जाता है, उनमें स्विमिंग, वॉटर सर्फिंग, कायाकिंग, ऐंगलिंग और कैनोइंग शामिल हैं|


गुलमर्ग- कश्मीर से लगभग 55 किलोमीटर दूर बारामूला जिले में गुलमर्ग स्थित हैं| गुलमर्ग एक खूबसूरत हिल स्टेशन हैं|इस स्थान को फूलों का प्रदेश भी कहा जाता हैं| यहां आने के बाद आप देख सकेगें बर्फ से ढकी चोटियां, देवदार के लंबे-लंबे पेड़, खूबसूरत घास के मैदान जो यंहा आने वाले हर पर्यटक को अपनी तरफ आकर्षित करतें हैं| साथ ही गुलमर्ग को बॉलीवुड के लिए बेहद खास माना जाता है क्योंकि अक्सर यहां फिल्मों की शूटिंग होती रहती है|

आपको बता दें कि गुलमर्ग में ही विश्व का सबसे बड़ा गोल्फ कोर्स मैदान है साथ ही यहां देश के प्रमुख स्कींग रिजॉर्ट भी है| गुलमर्ग पहले गौरीमर्ग के नाम से जाता था| लेकिन 16वीं शताब्दी में मुग़ल बादशाह युसूफ शाह चक ने यहां की सुंदरता से प्रभावित होकर इसका नाम गुलमर्ग रख दिया| ब्रिटिश शासन के दौरान 1904 में अंग्रजों ने गोल्फ खेलने के लिए यहां गोल्फ कोर्स का निर्माण कराया था|


सोनमर्ग- सोनमर्ग श्रीनगर से 80 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित एक खूबसूरत शहर है, जो बर्फ से भरे मैदानों, राजसी ग्लेशियरों और शांत झीलों से घिरा हुआ है| सोनमर्ग में प्राचीन गंगाबल झील, विशनसर झील, कृष्णसर झील और गदासर झील प्रमुख आकर्षण का केंद्र है| एडवेंचर के शौक़ीन लोगों के लिए यह एक परफेक्ट जगह है| यहां आकर आप ट्रेकिंग, वॉटर रिवर राफ्टिंग का खूब मजा ले सकतें हैं| प्राकृतिक सुंदरता, लुभावने ग्लेशियरों और शांत झीलों से घिरा सोनमर्ग अपनी मनमोहनीय सुन्दरता से प्रत्येक वर्ष हजारों भारतीय और विदेशी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।


पहलगाम- पहलगाम एक बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक हिल स्टेशन हैं| यह हिल स्टेशन अपनी भव्य प्राकृतिक सौंदर्यता से आपकी आखों को सुकून प्रदान करता हैं| यहां जो भी कोई घुमने आता है यहां की खूबसूरती देख कर हैरान रह जाता है| आपको देखने के लिए यहां हरे-भरे बगान, केसर के खेत, हरी घटियाँ और यहां बने छोटे घरों को देखकर बहुत हीं आनंद मिलेगा| पहलगाम के पर्यटन स्थलों की सैर करने के बाद आप यहां स्थित कई पहाड़ों में से एक पर ट्रेकिंग कर सकते हैं। आपको बता दें! कि पहलगाम बर्फीले वातावरण के बीच स्थित है, जिसकी वजह से आप यहां की यात्रा के अनुभव को कभी भूल नहीं पाएंगे।


बेताब घाटी- बेताब घाटी कश्मीर की एक बहुत ही खूबसूरत घाटी है| यहाँ का मौसम पूरे साल सुहावना रहता है| गर्मियों के दिन में यह एक समर डेस्टिनेशन बन जाता है| यहां का शांत वातावरण, हरी-भरी पहाड़ियां, वनस्पतियां, झील और नदी इस वैली को जन्नत बनाने का काम करती हैं ,और आपका मन इन सब को देख कर, ख़ुशी से फूले नहीं समाएगा। प्रकृति की असली खूबसूरती आप यहां आकर देख सकते हैं।


कुपवाड़ा- जम्मू-कश्मीर का एक जिला कुपवाड़ा है, जो कि राजधानी श्रीनगर से 90 किलोमीटर दूर है| कुपवाड़ा चारों तरफ से पहाड़ों और जंगलो से घिरा हुआ है| जो देखने में बहुत ही खूबसूरत दिखाई पड़ता है| यहां शांत वातावरण आपके दिलो-दिमाग को बहुत सुकून देगा और आपका वापस आने का मन नहीं करेगा| यहां की लोलब वैली और बंगुस वैली पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं| अगर आप कश्मीर घुमने आएं है, तो कुपवाड़ा जरुर जाएं, क्योंकि यंहा की प्राकृतिक सुन्दरता आपको मनोरम दृश्य प्रदान करती है|


कारगिल- कारगिल का नाम शायद ही, किसी ने नहीं सुना हो, क्योंकि यहां एक बार भारत पाकिस्तान का युद्ध हुआ था| ये जगह घुमने के लिए बेस्ट है यहां आपको खूबसूरत वादियों के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्यता देखने को मिलेगी| आप यंहा एडवेंचर के तौर पर कैम्पिंग, ट्रेकिंग और माउंटेन बाइकिंग का मजा ले सकतें हैं|


लद्दाख- कुछ सालों पहले तक जम्मू कश्मीर का हिस्सा माने जाने वाले लेह-लद्दाख को कोई कैसे भूल सकता है, आखिर भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक लद्दाख है| जो कि काराकोरम रेंज में सियाचिन ग्लेशियर से लेकर दक्षिण में मुख्य महान हिमालय तक का क्षेत्र घेरता है। बाइकिंग का शौक रखने वालों के लिए यह जगह बहुत ही खास है| अक्सर सोशल मीडिया पर आपने लद्दाख में बुलेट की सवारी करते हुए फ़ोटो जरुर देखी होगी|


यहां स्थित आकर्षक मठों, खूबसूरत पर्यटन स्थलों और शानदार बाजारों की वजह से पर्यटकों का पसंदीदा स्थान बना हुआ है।लद्दाख अपने कठिन रास्तों, खूबसूरत बर्फबारी और कई साहसिक गतिविधियों की वजह से भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है| अगर आप कश्मीर घुमने का मन बना रहें है तो उसके करीब में मौजूद लद्दाख जरुर जाएं | यहां के पहाड़ियों में बने घुमावदार रास्ते आपके मन को मोह लेंगे और यहां बिताए यादगार पल आप जिंदगी भर नहीं भील पाएंगे|

Photo source internet..