दुनिया में जो इंसान सफल नहीं हो पाता वह अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए कोई न कोई जरुर ढूढ़ ही लेता हैं| उसी बहाने से अपने मन को बहला लेता हैं| वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो कामयाब न होने की वजह संसाधनों की कमी बतातें हैं| ऐसे लोगों का कहना हैं कि अगर हमारे पास उचित संसाधान होते तो मै भी आज अपने जीवन में सफल होता| लेकिन इस दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो अपनी जीवन की कमियों के बारें में कभी नहीं सोचते| उनके दिमाग में सिर्फ यही बात चलती है कि उन्हें जीवन में सफल होना है| उसके लिए वह जीतोड़ मेहनत करतें है और एक दिन सफल हो कर ही दम लेतें हैं| ऐसा ही कारनामा करके दिखाया हैं केरल में कुली(Coolie) का काम करने वाले श्रीनाथ जिन्होंने स्टेशन पर कुली का काम करने के साथ-साथ UPSC परीक्षा पास कर IAS बन कर उन लोगों के सामने मिसाल पेश की है जो अक्सर अपनी जीवन के थोड़ी बहुत परेशानियों से हताश होकर ही हार मान जातें हैं|

स्टेशन पर कुली का करते थे, काम- श्रीनाथ केरल के मुन्नार जिले के रहने वाले हैं| उनका जन्म एक साधारण से परिवार में हुआ था| उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी| इसलिए उन्होंने जल्द ही कमाने का फैसला किया| वह केरल के एर्नाकुलम स्टेशन पर कुली का काम करने लगे| लेकिन कुली के काम से उनकी सिर्फ उतनी ही कमाई हो पाती थी जितने में उनके घर का खर्च मुश्किल से चल पाता था| इस बात से वह हमेशा परेशान रहते और नए विकल्प की तलाश में रहते| विचार के दौरान ही एक दिन उनके मन में एक ख्याल आया कि क्यों ना! सरकारी नौकरी के लिए तैयारी शुरू की जाए| यह एक ऐसा रास्ता था श्रीनाथ के लिए, जिसमे सिर्फ मेहनत लगनी थी कोई पूजीं नहीं| इसलिए श्रीनाथ ने पढ़ाई कर आईएएस अफसर बनने का सपना देखा| और उसकी तैयारी में जुट गए |


स्टेशन के फ्री WiFi से करते थे तैयारी- श्रीनाथ ने तैयारी का फैसला तो कर लिया लेकिन इसे कैसे करें यह सवाल उनके मन में था| एक तरफ जहां लोग बड़ी-बड़ी कोचिंग संस्थान में पढ़ाई कर UPSC की तैयारी करतें हैं| वहीं श्रीनाथ के पास न तो इतने पैसे थे कि कहीं कोचिंग कर सकें ना ही समय| उसी दौरान उनके मन में यह विचार आया कि क्यों न ऑनलाइन तैयारी करें| काफी सोच विचार के बाद यही रास्ता उन्हें सबसे उपयुक्त लगा| श्रीनाथ KPSC(Kerala Public Service Commission) की तैयारी में जुट गए| जब भी उन्हें अपने काम से समय मिलता वह स्टेशन पर लगे फ्री वाई फाई के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई करने लगते| ऐसे एक साल तक लगातार तैयारी करने के बाद जब KPSC का फॉर्म निकलने के साथ ही उन्होंने यह फॉर्म भर दिया| उसके कुछ महीने बाद उन्होंने इग्जाम भी दिया| ग़जब तब हुआ जब उन्होंने रिजल्ट देखा, श्रीनाथ इस परीक्षा को पास करने में सफल हुए| तब उनको यह पक्का यकीन हो गया कि वह ऐसे ही तैयारी करके UPSC की परीक्षा को भी पास कर सकतें हैं|

UPSC की तैयारी में लगा दी जान- KPSC परीक्षा को पास करने के बाद श्रीनाथ का हौसला बढ़ गया था| उनको IAS अफसर बनने का जुनून सवार हो गया था| UPSC परीक्षा को पास करना बहुत ही कठिन होता हैं| और ऐसे हालात में तो और कठिन हो जाता है जब इंसान के पास कोई साधन उपलब्ध ना हो| भले ही श्रीनाथ के पास कोई उचित साधन नहीं था लेकिन उनका हौसला इतना मजबूत था कि उसे कोई मुश्किल रोक नहीं सकती थी| श्रीनाथ UPSC की तैयारी में जी जान से जुट गए|


2 साल तक उन्होंने जी जान लगा कर तैयारी कि उसके बाद उन्होंने UPSC परीक्षा को दिया| लेकिन उन्हें लगातार 3 बार असफ़लता हाथ लगी| इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और नतीजा ये रहा कि उनको चौथे प्रयास में सफलता मिल ही गई| श्रीनाथ ने इस परीक्षा को पास करके उन लोगों के लिए मिसाल पेश की हैं| वह अक्सर अपनी असफलताओं के पीछे कोई न कोई बहाना ढूढ़ते रहतें हैं| श्रीनाथ ने बिना कहीं कोचिंग किए और इस पारिस्थि में देश की सबसे कठिन परीक्षा को पास करके दुनिया को यह बताया हैं कि अगर इंसान चाह ले तो वह हर पारिस्थिति में रास्ता खोज सफलता की तरफ बढ़ सकता है|

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने दी बधाई- श्रीनाथ की सफ़लता की कहानी के बारे में जब तत्कालीन रेलमंत्री पीयूष गोयल को हुई, तब उन्होंने ट्विट करके श्रीनाथ को बधाई दी| उन्होंने लिखा कि रेलवे के निःशुल्क WiFi से केरल में कुली का कार्य करने वाले श्रीनाथ के जीवन में एक बहुत बड़ा परिवर्तन आया है, रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध WiFi के उपयोग से उन्होंने तैयारी कर प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, मैं उनकी सफलता पर उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।