हम सभी ने बीते 10 सालों में सोशल मीडिया का लोगों के बीच क्रेज़ बनते देखा है। सेलेब्रिटी से लेकर आम लोग सभी फेसबुक, इंस्टाग्राम और अलग अलग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। यहां तक की कई आम लोग केवल अपने फोन के जरिए लोगों में पॉपुलर हुए हैं और उनकी पॉपुलैरिटी इतनी अधिक बन गई की वो सेलेब्स बन गए, फिर चाहे वो भुवन भाम हो, प्राजक्ता कोहली, कैरी मिनाटी या आशीष चंचलानी। इनके जैसे कितने ही लोग सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन गए हैं और पैसे कमा रहे हैं।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर क्या करते हैं?

अब शॉपिंग करना हर किसी को पसंद है तो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उन लोगों के साथ कम्यूनिकेट करते हैं जो इंस्टाग्राम, यूट्यूब, लिंक्डइन और कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उनको फॉलो करते हैं और उन्हें फेमस ब्रांड के बारे में बताते हैं। एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर फैशन ब्रांड को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलोअर्स के साथ शेयर करते हैं। इसके बदले में उन्हें उस ब्रांड की तरफ से तय की गई राशि मिलती है।

एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कितना कमाते हैं?

एक रिपोर्ट के अनुसार माइक्रो इन्फ्लूएंसर के रूप में पहचाने जाने वाले यानी कि 10,000 से 50,000 तक फॉलोअर्स वाले लोग हर साल $ 40,000 और $ 100,000 के बीच कमा सकते हैं।

वहीं लाखों फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ब्रांडों से उनके प्रमोशन से $ 250,000 से अधिक कमा सकते हैं। वहीं कुछ इन्फ्लुएंसर ऐसे भी होते हैं जिन्हें कई ब्रांड अधिक पे करते हैं। जैसे कि काइली जेनर एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए $ 1 मिलियन से अधिक कमाती हैं।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कितने पैसे कमाते है?

हालांकि आपको ये भी बता दूं कि ये कोई सटीक आंकड़ा नहीं है। इसमें कमाई के पैमाने ऊपर नीचे होते रहते हैं। यहाँ तक की ये एक तरीका नहीं है जिससे इन्फ्लुएंसर पैसे कमाते हैं बल्कि इनके अर्निंग के और भी कई सोर्स होते हैं।