सिंगर नेहा कक्कड़ को आज कौन नहीं जानता | अपनी सुरीली आवाज से हर किसी को दीवाना बनाने वाली, नेहा आज 6 जून को 34 वर्ष की हो गई है | शून्य से शिखर तक का सफ़र करने वाली नेहा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहीं है | इस मौके पर उनके चाहने वाले सोशल मिडीया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दें रहे हैं | नेहा का जीवन बहुत ही संघर्षो भरा रहा | उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन फिर भी हिम्मत नहीं हारी और आज अपनी मेहनत के दम पर देश दुनिया में नाम कमाया है |



4 साल की उम्र से गाना शुरू किया – नेहा का जन्म 6 जून, 1988 को उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुआ था | उस समय नेहा के परिवार के आर्थिक हालात ठीक नहीं थे, वह अपने परिवार के साथ एक ही कमरे के मकान में रहां करतीं थीं | उनकी बड़ी बहन सोनू कक्कड़ माता के जागरण में गाना गाया करतीं थीं | 4 साल की उम्र में नेहा ने भी अपनी बहन के साथ जागरण में गाना गाने जाने लगी और उन्होंने अपनी बहन के साथ कई सालों तक जागरण में माता के भजन गाया करतीं थीं |

16 की उम्र में इंडियन आइडियल में इंट्री – नेहा ने साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के सीजन 2 में प्रतिभागी के रूप में भाग लिया | लेकिन यंहा वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं और कम वोट मिलने की वजह से उन्हें शो को छोड़ना पड़ा | लेकिन किसको पता था, कि वही लड़की, जो कभी कम वोट मिलने की वजह से शो से बाहर हो गई थी, एक दिन वही लड़की बॉलीवुड सिंगिंग स्टार बनेगी, और उसी शो में जज के तौर पर काम करेंगी |


बॉलीवुड में इंट्री - इंडियन आइडल से बाहर होने के बाद नेहा ने साउथ म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना टैलेंट आजमाया और यंहा नेहा की किस्मत ने उनका साथ दिया और उन्होंने अपनी आवाज का जलवा साऊथ के फिल्मों में बिखेरा ही साथ ही कई अवार्ड भी जीते | इसके बाद नेहा ने बॉलीवुड में अपना हाथ आजमाया और बॉलीवुड की फिल्म 'मीराबाई नॉट आउट' के लिए कोरस गायक के रूप में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की | नेहा को बड़ी सफलता तब मिली जब उन्होंने दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की फिल्म 'कॉकटेल' का गाना 'सेकेंड हैंड जवानी' गाया, इस गाने ने नेहा को इतना फेमस कर दिया, कि फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा | इसके बाद उन्होंने बैक-टू-बैक कई हिट गानों को अपनी आवाज दी, जिसमे ओ साकी साकी, मनाली ट्रांस, दिल को करार आया, तू ही यार मेरा, लंदन ठुमक दा' जैसे गानों से संगीत प्रेमियों को अपना दीवाना बना लिया |

नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह भी सिंगर है, साथ ही आपको बता दें कि नेहा की उनकी बड़ी बहन सोनू कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ भी बॉलीवुड के जाने माने सिंगर हैं | अगर आप भी नेहा कक्कड़ के फैन है तो उनके जन्मदिन पर कमेंट बॉक्स में विश करना ना भूलें |