बॉलीवुड के जाने माने डांसर, कोरियोग्राफर, निर्देशक रेमो डिसूजा के बारे में आपको बताने जा रहे है| आज इनको कौन नहीं जनता| इन्होने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है, कभी इनको काले रंग की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया था | एक समय था जब ये हीरो-हीरोइन के पीछे खड़े होकर डांस करते थे | आज ये अपनी डांसिग के लिए फेमस है, इनके डांस स्टाइल लॉकिंग, पॉपिंग और हिपहॉप बहुत पंसद किया जाता है| इन्होने डांस के द्वारा भारतीय सिनेमा में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया है| इनके द्वारा कोरियोग्राफ किये गानों ने भरपूर सफलता मिली है | रेमो ने छोटे पर्दे पर टीवी कार्यक्रम के जरिये घर-घर में अपनी पहचान बनाई है |

रेमो डिसूजा का जन्म और शिक्षा के बारे में – रेमो डिसूजा का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में केरल के ओलावाकोडे, पलक्कड़ में 2 अप्रैल1972 को हुआ था इनका असली नाम रमेश गोपी है| इनके अलावा इनके परिवार में दो बड़े भाई गोपी और गणेश साथ में तीन बहनें शामिल है |इनके पिता भारतीय वायुसेना में कुक का काम करते थे, और इनकी माता हॉउस वाइफ है |इनकी प्रारंभिक शिक्षा गुजरात के जामनगर एयरफोर्स स्कूल से हुई | डिसूजा स्कूल के समय एक अच्छे खिलाडी थे और इन्होने सौ मीटर की दौड़ में इनाम भी जीते थे | इनका पढाई-लिखाई में ज्यादा मन नहीं लगता था, इनके पिता चाहते थे कि डिसूजा पढ़ कर भारतीय वायुसेना भर्ती हो जाये और देश की सेवा करे | लेकिन डिसूजा का मन डांस की तरफ था और बारहवीं की परीक्षा देने के बाद रेमो ने डांस को अपने करियर के रूप में चुना |

विवाहित जीवन – रेमो एक लड़की से प्यार करते थे उसका नाम लिज़ेल्ल डिसूजा है, जो की बहुत सालों तक गर्लफ्रेंड रही और बाद में दोनों ने शादी कर ली| डिसूजा का साथ उनकी पत्नी ने हर अच्छी और बुरी परिस्थितियों में दिया |ये अपने वैवाहिक जीवन से खुश है और इनके दो बच्चे है गेब्रियल और ध्रुव हैं |

डिसूजा का संघर्ष – रेमो ने जब अपने करियर के रूप में डांस को चुना, तब इस सपने को पूरा करने के लिए सपनों की नगरी मुंबई में आ गए और आगे की पढाई को छोड़ दिया | रेमो के पास इतना पैसा नहीं था कि वो कोई डांस स्कूल ज्वाइन कर ले, इसलिए रेमो टीवी और वीडियो के जरिये डांस सिखने लगे | वे माइकल जैक्सन से बहुत प्रभावित थे | हमेशा से ही जैक्सन के वीडियो देखते और उन्ही वीडियो से सीखते और प्रैक्टिस करते थे | वे मुंबई में अपने दोस्त के साथ पेइंग गेस्ट के तौर पर रहते थे | ऐसे ही सीखते-सीखते अच्छा डांस करने लगे कुछ महीनों बाद दोस्तों की मदद से अपना एक छोटा सा डांस क्लास शुरू किया और धीरे-धीरे अपने डांस स्टाइल से फेमस होने लगे, और अच्छी इनकम होने लगी |बाद में रेमों ने दोस्तों की मदद से डांस क्लास की दो और ब्रांच खोल दी |आज इनके मुंबई में तीन इंस्टिट्यूट चल रहे है |

करियर की शुरुआत – रेमो डिसूजा को पहचान तब मिली जब इनकी टीम ने आल इंडिया डांस कॉम्पिटीशन में पहला स्थान प्राप्त किया | उसी समय प्रसिद्ध कोरियोग्राफर अहमद खान ने इनके टैलेंट को पहचान लिया और इनको ऑडिशन के लिए ऑफर किया | अहमद खान ने डिसूजा को कोरिओग्राफी का पहला मौका दिया, फिल्म रंगीला मूवी में | उसके बाद डिसूजा ने खान को बतौर असिस्टेंस ज्वाइन कर लिया और 1 साल तक साथ काम किया | इसी काम के दौरान रेमो की मुलाकात अनुभव सिन्हा से हुई उन्होंने सोने निगम की एक अल्बम "दीवाना" में काम दिया जो हिट हो गया | उसके बाद अनुभव के साथ डिसूजा ने कई वीडियो में काम किया | उसके बाद रेमो को बॉलीवुड की फिल्म 'दिल पे मत ले यार' में बतौर कोरियोग्राफर काम करने का मौका मिला, लेकिन ये फिल्म बाक्स आफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई | उसके बाद इनको 'कांटे' फिल्म में कोरियोग्राफी का मौका मिला, जिसका एक गाना "इश्क समुंदर" बहुत हिट हो गया, फिर यहीं से इनके करियर को नहीं दिशा मिल गई | इस सफलता के बाद डिसूजा ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई प्रोजेक्ट किये जो नेशनल और इंटरनेशनल थे जैसे – मारीगोल्ड, लेट्स गो मुंबई सिटी, धूम, नाम गूम जायेगा, 36 चाइना टाउन, बाजीराव मस्तानी उसी दौरान अपने आइडल माइकल जैक्सन की बहन के साथ काम किया |अब तक डिसूजा ने बॉलीवुड में 150 से ज्यादा फिल्मों के गानों को सफल कोरियोग्राफी की हैं |

निर्माता,अभिनेता, के रूप में - रेमो डिसूजा अपने आप को एक निर्माता के रूप में सफल देखना चाहते थे, लेकिन वह इस फिल्ड में सिर्फ दो ही फिल्म दे पाए जिनमे नवाबजादे और डेथ ऑफ़ अमर है | डिसूजा ने कई फिल्मों में बतौर एक्टर और डायरेक्टर काम किया, लेकिन इन क्षेत्रों में ज्यादा सफल नहीं हो पाए | रेमो डिसूजा ने भले ही अपने आपको फिल्म निर्माता,अभिनेता,निर्देशक के रूप में आजमाया हो, लेकिन सबसे ज्यादा सफलता इनको कोरियोग्राफर के तौर पर ही मिली है |आज रेमों डिसूजा बॉलीवुड के सफल कोरियोग्राफर हैं |


मिले है कई अवार्ड्स – डिसूजा अब तक कई अवार्ड्स जीत चुके है, ज्यादातर इनको कोरियोग्राफी के लिए अवार्ड मिले है |इनको इंटरनेशनल फिल्म अकादमी अवार्ड, स्टार डस्ट अवार्ड्स, नेशनल अवार्ड औरे फिल्म फेयर मिल चुका है, इसके अलावा इनको ABCD2 के लिए मोस्ट एंटरटेनिंग सोशल फिल्म का अवार्ड मिला है |