फ़िल्मी दुनिया में हर साल लाखों लोग कुछ बनने का सपना लिए सपनों की नगरी मुंबई में आते हैं| उनमे से कुछ तो अपने सपने को पूरा करने में सफल होतें हैं, तो कुछ असफल| जो कलाकार सफल हो गए उनकी तो कोई बात ही नही हैं| उनके अभिनय के हिसाब से उन्हें अच्छा पैसा मिलता हैं और वह अच्छी ख़ासी जिंदगी जी रहें हैं| फ़िल्मी दुनिया में कुछ ऐसे सितारें भी हैं जो गरीब परिवार से हैं, और आज अपनी कला और मेहनत के दम पर मुकाम हांसिल करने में सफल हुए हैं| सफल होने के बाद वह अपनी जिंदगी आलिशान तरीके से जी रहें हैं| लेकिन उन सितारों के परिवार और माता-पिता आज भी वैसे ही जिंदगी जी रहें हैं जैसे वह पहले जी रहें थे| उनके जीवन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आया हैं| आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से उन 6 सितारों के बारें में बताने जा रहें हैं जिनके माता-पिता और परिवार बेहद ही सादा जीवन जी रहें हैं|


मनोज बाजपेई- बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मनोज बाजपेई को कौन नहीं जानता| मनोज अपनी कला के दम पर लोगों के बीच पहचान बनाने में सफल रहें हैं| मनोज बाजपेई का जन्म बिहार जिले के पश्चिमी चम्पारण के एक गावं बेलवा बहुअरी में 23 अप्रैल 1969 को हुआ था| उनकी प्रारम्भिक शिक्षा वहीं के एक स्कूल के.आर.(K.R) हाई स्कूल, बेतिया से हुई| आगे की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली चले गए| उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई दिल्ली के रामजस कॉलेज से पूरी की| उन्हें अभिनय का शौक था इसलिए मनोज ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय(NSD) में दाखिला पाने का 3 बार प्रयास किया, लेकिन वह उसमे सफल नही हुए| उसके बाद वह बैरी जॉन के साथ थियेटर करने लगे| मनोज बाजपेई ने बैरी जॉन के मार्गदर्शन में गली के बच्चों के साथ काफ़ी दिनों तक काम किया| मनोज बाजपेई ने अपने करियर की शुरुआत धारावाहिक स्वाभिमान से की| यह धारावाहिक दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाता था| टीवी के बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और अपनी पहली फिल्म शेखर कपूर की बैंडिट क्वीन से शुरूआत की| इस फिल्म में मनोज ने डाकू मान सिंह का किरदार निभाया था| हालांकि इस फिल्म से उन्हें बहुत ज्यादा पहचान नहीं मिली, लेकिन उनके इस किरदार से उन्हें लोग जानने लगे थे| साल 1998 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म सत्या में निभाए किरदार भीखू म्हात्रे को लोगों ने बहुत पंसद किया| इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला| इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा| आज उनके पास नाम, आलिशान घर, कार, हर तरह की सुख सुविधा हैं| लेकिन आज भी उनके पिता गावं में ही रहतें हैं और बहुत साधारण जिंदगी जी रहें हैं|


पंकज त्रिपाठी- बॉलीवुड की कई फिल्मों और वेब सीरीजों में निभाए किरदार के माध्यम से लोगों का दिल जितने वाले पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं| आज बॉलीवुड में उनकी गिनती बड़े अभिनेता के तौर पर होती हैं| लेकिन एक समय था जब उन्हें फ़िल्मी दुनिया में अपना पैर जमाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा था| पंकज त्रिपाठी का जन्म बिहार राज्य के गोपालगंज के एक छोटे से गाँव बेलसंड के एक साधारण परिवार में हुआ था| उनके पिता के किसान थे| पंकज ने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत रन से की| उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों हिट फिल्मे में काम किया| लेकिन उनको सबसे ज्यादा प्रसिद्धी वेब सीरिज मिर्जापुर में निभाए किरदार "कालीन भैया" से मिली| उन्हें अब तक कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं| आज पंकज त्रिपाठी के पास दुनिया की सभी सुख सुविधाएं हैं, फिर भी वह मुंबई में बहुत ही साधारण तरीके से जीवन जी रहें हैं| वहीं उनका परिवार आज भी गावं में ही रहता है|


अनुष्का शर्मा- बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को आज कौन नहीं जानता हैं| उनकी प्रसिद्धि के 2 कारण हैं| एक तो वह खुद और दूसरा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली| अनुष्का शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 1 मई 1988 को हुआ था| अनुष्का का जन्म भले ही अयोध्या में हुआ, लेकिन उनके माता-पिता उत्तराखंड के गढ़वाल के रहने वाले हैं| उनके पिता अजय कुमार शर्मा इंडियन आर्मी में कर्नल थे| अनुष्का की शुरूआती पढ़ाई आर्मी स्कूल से हुई और आगे की पढ़ाई बैंगलोर के एक कॉलेज से पूरी की| उन्हें मॉडलिंग का शौक था इसलिए वह पढ़ाई पूरी होने के बाद मॉडल बनने मुंबई आ गई| साल 2007 में फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए उन्हें एक मॉडल के रूप में पहला ब्रेक मिला| उसके एक साल बाद ही साल 2008 में उन्हें आदित्य चोपड़ा की फिल्म "रब ने बना दी जोड़ी" में काम करने का मौका मिला, इसी फिल्म से उन्होंने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी| इस फिल्म के बाद उन्होंने बॉलीवुड के कई हिट फिल्मों में काम किया| अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की थी| शादी के बाद से ही अनुष्का का नाम देश के टॉप सेलिब्रिटी के लिस्ट में आने लगा| भले ही आज अनुष्का के पास दुनिया के सभी एसो-आराम हैं फिर भी उनके पिता और परिवार सिंपल जीवन जीना पसंद करतें हैं|


आर माधवन- बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता आर. माधवन (R.Madhvan)का पूरा नाम माधवन बालाजी रंगनाथन हैं| आर माधवन का जन्म 1 जून 1970 को झारखण्ड के जमशेदपुर में हुआ था| उनके पिता रंगनाथन शेषदात्री टाटा स्टील कंपनी में प्रबंधन कार्यकारी के पद पर कार्यरत थे| माधवन सेना में भर्ती होना चाहते थे, लेकिन उनके पिता ने उन्हें सेना में भर्ती न होने की हिदायत के साथ इलेक्ट्रोनिक में बी.टेक डिग्री लेने को कहा| अपनी डिग्री पूरी करने के बाद माधवन मुंबई आ गए| यहां आकर उन्होंने फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने का फैसला किया| और फिल्मों का ऑडिशन देने लगे| ऐसा कहा जाता हैं कि आर. माधवन रातों-रात स्टार बने थे| माधवन ने फिल्म "रहना है तेरे दिल में" से डेब्यू किया था| जिसके बाद उन्हें कई हिट फिल्मों में काम करने का मौका| मिला उनमे 3 इडियट्स, दिल-विल प्यार-व्यार, रामजी लन्दन वाले, तनु वेड्स मनु आदि शामिल हैं| आर माधवन को आज तक कुल 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है|आजकल माधवन फिल्मों में कम वेब सीरीजों में ज्यादा काम कर रहें हैं| आज माधवन के पास भले ही बहुत पैसा और नाम हो| लेकिन उनके पिता रंगनाथन शेषदात्री आज भी साधारण जीवन जीना पसंद करतें हैं|


बिपाशा बसु- हॉट और ग्लैमर के लिए जाने-जानी वाली बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं| बिपाशा बसु का जन्म दिल्ली में एक बंगाली परिवार में 7 जनवरी 1979 को हुआ था| लेकिन उनका पालन-पोषण कोलकाता में हुआ, उनके पिता पेशे से एक इंजीनियर हैं, वहीं उनकी माँ गृहणी हैं| उनके पिता का कहना हैं कि बिपासा पढने में बहुत तेज थी और वह डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था| बिपाशा बसु ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के रूप में की| उन्हें मॉडल बनने की सलाह मेहर जेसिया रामपाल ने दी थी| फिर साल 1996 में बिपासा ने गोदरेज सिंथोंल सुपरमॉडल प्रतियोगिता में भाग लिया और उसकी विजेता रहीं| इसके बाद मियामी में फोर्ड मॉडल सुपरमॉडल प्रतियोगिता में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला| उसके बाद उन्हें बॉलीवुड से कई ऑफर आने लगे| ऐसा कहा जाता हैं कि उन्हें सबसे पहले विनोद खन्ना अपने बेटे अक्षय के साथ बॉलीवुड में लांच करना चाहते थे| लेकिन उनके इस प्रस्ताव को बिपासा ने इंकार कर दिया| उसके बाद बिपासा ने साल 2001 में अजनबी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया| यह फिल्म बहुत ज्यादा सफल तो नहीं रही| लेकिन बिपासा ने अपने किरदार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया| इस फिल्म में निभाए उनके किरदार के लिए उन्हें एक अवार्ड भी मिला था| उसके अगले साल उन्होंने "राज" फिल्म में काम किया और यह फिल्म सुपरहिट रही| इसी फिल्म के साथ बॉलीवुड में वह अपना पैर ज़माने में कामयाब रहीं| उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और कई सफल फिल्मों में काम किया| उन्हें अब तक 6 बार फिल्म फेयर का पुरस्कार मिल चुका हैं| यूके की मैगजीन के द्वारा उन्हें 2005 और 2007 में एशिया की सबसे सेक्सी महिलाओ में स्थान मिला था| इसके अलावां उन्हें साल 2011-12 और 2013 में लगातार टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा सबसे आकर्षक महिलाओं की सूची में रखा गया था| वहीं आज बॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री और मॉडल की कुल संपत्ति 16 मिलियन डॉलर है| फिर भी उनके पिता हीरा बसु सिम्पल लाइफ स्टाइल में रहना पसंद करते हैं|


सिद्धार्थ मल्होत्रा- फ़िल्मी दुनिया में सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं की लिस्ट में आता है| सिद्धार्थ का जन्म दिल्ली के एक हिन्दू पंजाबी परिवार में 16 जनवरी 1985 को हुआ था| उनके पिता का नाम सुनील मल्होत्रा है जो इंडियन नेवी में कप्तान थे| वहीं उनकी माता का नाम रिम्मी मल्होत्रा है जो एक हॉउस वाइफ है| सिद्धार्थ की शुरूआती पढ़ाई डॉन बास्को स्कूल से हुई| उसके आगे की पढ़ाई सिद्धार्थ ने शहीद भगत सिंह कॉलेज से पूरी की| उनका बचपन से ही पढ़ाई में मन नहीं लगता था| उनकी हमेशा से नाटक और खेल में रूचि रही| सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत मात्र 16 साल की उम्र में स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'धरती का वीर योद्धा' में पृथ्वीराज चौहान के भाई के रूप में अभिनय से की| इस धारावाहिक में उन्होंने जयचंद की भूमिका निभाई| इसके बाद उन्होंने अपनी किस्मत मॉडलिंग में आजमाई लेकिन उन्हें जल्दी से सफलता नहीं मिली| फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करते रहें| दो साल के प्रयास में उन्हें मॉडलिंग के कई प्रोजेक्ट पर काम करने को मिले और 18 साल की उम्र होते-होते मॉडलिंग के दुनिया में उनका अच्छा नाम हो गया था| उसी दौरान वह जाने-माने डिजाइनर रॉबर्टो केवल्ली के विज्ञापन में दिखाई दिए। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में फिल्मों के लिए ऑडिशन देना शुरू किया| एक फिल्म के ऑडिशन में उन्हें सफलता भी मिली| वह फिल्म फ़ेमस फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा की थी| लेकिन किसी कारणबस उस फिल्म को रोक दिया गया| उसके बाद उन्हें एक बार फिर से शाहरुख़ खान की फिल्म "माय नेम इज खान" फिल्म में एक सहायक अभिनेता के रूप में काम करने का मौका मिला| बॉलीवुड में उनको असली पहचान करण जोहर की 2012 में आई फिल्म "स्टूडेंट ऑफ द ईयर" से मिली| इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के निभाए किरदार को लोगों ने खूब पंसद किया| इस किरदार के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता के तौर पर फ़िल्मफेयर के लिए नामित किया गया था| उसके बाद उन्होंने कई और फिल्मों में काम किया| सिद्धार्थ मल्होत्रा किसी फ़िल्मी खानदान से संबध नहीं रखतें हैं| बावजूद इसके उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया हैं| आज सिद्धार्थ मल्होत्रा के अच्छे खासे संपत्ति के मालिक हैं फिर भी उनके पिता रिटायरमेंट के बाद दिल्ली में अपने पुराने घर में ही रहतें हैं| और बहुत सिंपल तरीके से जीवन बिता रहें है|

Photo Source: Internet