बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को पुलिस ने एंटी ड्रग के मामले में 13 जून सोमवार को बेंगलुरु में गिरफ्तार कर लिया है| सिद्धांत कपूर को ड्रग्स लेने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया और जब उनकी गई तब जाँच में उनके ड्रग्स लेने की पुष्टि हुई | दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत बाद बॉलीवुड में ड्रग्स के कई मामले देखने को मिले हैं| ऐसे में एक बार फिर बॉलीवुड से एक एक्टर का नाम ड्रग्स लेने के लिए सामने आया है|


बहन श्रद्धा कपूर से भी हो चुकी है पूछताछ- अपनी अदाकारी से हर किसी को दीवाना बनाने वाली श्रद्धा कपूर भी ड्रग्स के मामले से अछूती नहीं हैं| फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी एक ड्रग जांच में श्रद्धा कपूर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा बॉलीवुड-ड्रग्स की मिलीभगत के संबंध में उनका बयान दर्ज किया गया था| अब ऐसे में अब उनके भाई सिद्धांत कपूर भी ड्रग्स लेने के मामले में गिरफ्तार हुए हैं|

सिद्धांत होटल में कर रहे थे पार्टी- शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर बेंगलुरु के होटल में रेव पार्टी कर रहे थे| उस समय उनके साथ 6 और लोग भी उस पार्टी में शामिल थे| सिद्धांत के साथ उन सभी लोगों को पुलिस ने छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया है, और जाँच के दौरान सभी दोषी पाए गए है| गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आगे की करवाई करने में जुटी है|