आज दुनिया में मोटापा से लोग बहुत परेशान हैं| यह एक ऐसी समस्या है जो सुंदरता के साथ-साथ उनके काम करने की क्षमता को कम करती है| और साथ ही कई बिमारियों को जन्म भी देती हैं| दुनिया में आपको ऐसे लोग देखने को मिले होंगे जो इतना ज्यादा मोटे हो गए हैं, कि उनका चलना-फिरना तक मुश्किल हो जाता हैं| हमेशा उन्हें किसी सहारे की जरुरत पड़ती हैं| ऐसी ही एक महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं| उस वीडियो में दिखाया गया है कि उस महिला का वजन किस तरह से बढ़ा है| एक समय था जब उसका वजन 350 किलो तक हो गया था| लेकिन उसने एक डॉक्टर की मदद से अपने वजन को इस तरह से घटाया कि वह आज का काम करती हैं| आज हम अपनी पोस्ट के माध्यम से उस महिला के बारें बताएंगे जिसका नाम एम्बर रचड़ी हैं|

5 साल की उम्र में था 70 किलो वजन- एम्बर रचड़ी ने बताया कि उनका वजन 5 साल की उम्र में 70 किलो था| वह हर दिन बहुत सारा खाना खा जाती थीं| इसी वजह से लगातार उनका वजन बढ़ता गया और पूरे शरीर में चर्बी ने अपनी जगह बना ली| वह कहतीं है कि उनका खाने पर कंट्रोल नहीं रहता था, जब-जब उनको भूख लगती तब-तब वह कुछ न कुछ खा ही लेतीं| इस तरह से उनके शरीर में धीरे-धीरे बदलाव होता गया और जब वह 20 वर्ष के करीब पहुंची तब उनका वजन 270 किलो के करीब पहुचं गया|


मोटापा की वजह से रहती थी उदास- एम्बर रचड़ी अपने इस मोटापे को बचपन से ही ढो रहीं हैं| उनका कहना हैं कि एक समय उन्हें ऐसा लगता था कि, जैसे उनका शरीर कोई जेल हो, और वह उसमे बंद हों| मोटापा की वजह से उन्हें कहीं आने-जाने में किसी स्वचलित ट्राली या व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ता| इन बातों से वह हमेशा उदास रहतीं| पहले तो वह कुछ दूर तक चल भी लेती थी, लेकिन समय बीतने के साथ ही साथ उनका चलना फिरना मुश्किल हो गया, और वह पूरी तरह से अपने माता-पिता पर निर्भर हो गईं| इस बात से वह परेशान हो कर अवसाद(Depression) में जाने लगी और उन्होंने यह फैसला कर लिया था, कि वह अब जिंदा नहीं रहेंगी| इस बात से उनके माता-पिता की चिंता बढ़ गई थी|

मोटापा कम करने के लिए डॉक्टर से किया संपर्क- एम्बर रचड़ी ने अपना मोटापा कम करने के लिए एक विशेषज्ञ डॉ नौज़रदान से संपर्क किया| और अपने मोटापा के बारें में और उनसे होने वाली समस्याओं के बारे में डॉक्टर को बताया| तब डॉक्टर ने उन्हें गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी कराने की सलाह दी| डॉक्टर ने कहा कि पहले आपको अपने वजन को कम करना पड़ेगा तभी यह सर्जरी हो सकतीं है| एम्बर रचड़ी अपने मोटापे से इस कदर परेशान थी, कि वह कुछ भी करने के लिए तैयार थी| डॉक्टर ने उन्हें खाने के परहेज के बारे में बताया और कहाँ कि आप अपने खाने में उन्हीं चीजों का इस्तेमाल करेंगी जिससे आपका वजन कम हो| एम्बर ने डॉक्टर की बात मान कर अपने आप में परिवर्तन करने लगी और धीरे- धीरे कुछ ही दिनों में उनका वजन करीब 8 किलो घट गया| उसके बाद डॉ नौज़रदान ने उन्हें गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी कराने की सहमती दे दी| सर्जरी के बाद उन्होंने अपने माता-पिता का घर छोड़, कहीं अन्य जगह रहने लगीं| उन्होंने अपने खाने में व्यापक बदलाव किया और थरेपी को ज्वाइन किया| सर्जरी के बाद वह चलने फिरने में सक्षम हो गई थी| अब वह हर दिन जितना संभव हो पाता उतना चलने की कोशिश करतीं| थेरेपी के साथ ही वह अपनी चिंताओ को कम करने के लिए अपने आप को कई तरीकों व्यस्त रखने की कोशिश किया करतीं| सर्जरी के एक साल बीतते-बीतते एम्बर के शरीर में अदभुद परिवर्तन देखनो को मिला| साल के अंत तक उन्होंने अपना वजन 116 किलो तक घटा लिया| अब उन्हें देख कर पहचान पाना मुश्किल हो गया था| इस बात से एम्बर बहुत खुश हैं, और वह कहतीं हैं कि अब वह अन्य लोगों की तरह स्वतंत्रता पूर्वक सामान्य जीवन जी सकतीं हैं|


वजन कम करने के बाद करतीं हैं मॉडलिंग- एक समय था जब एम्बर अपने मोटापे की वजह से बाहर निकलने में झिझकती थीं| वहीं आज उन्होंने अपना वजन कम करके अपने आप को मॉडल के तौर पर पेश कर सबको चौंका दिया हैं| एम्बर का वजन कम होने के बाद उन्हें पहचान पाना बहुत ही मुश्किल है| अब वह बहुत खूबसूरत दिखतीं हैं| वहीँ आज उनके इंस्टाग्राम पर 239 K फॉलोअर्स| वह उन लोगों के प्रेरणा बनीं हैं जो लोग इस सफ़र से गुजर रहें हैं या गुजर चुकें हैं| इसी के साथ ही एंबर ने अपनी तरह इस परेशानी से जूझ रही लड़कियों के लिए सोशल मीडिया पर एक पेज बनाया है, जिसमें वे अपनी फोटोज और वीडियो शेयर कर उन्हें प्रोत्साहित करने का काम करती हैं।

Photo Source: Internet

अगर आपको मेरी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो, आप अपने दोस्तों को शेयर करना ना भूलें