बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन की कई तस्वीरें सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रही है | ये तस्वीरें सिंगर कनिका कपूर के वेडिंग रिसेप्शन की है | हाल ही में कनिका कपूर ने लंदन के बिजनेसमैन गौतम हाथीरमणि के साथ शादी के बंधन में बंध गईं | शादी के बाद लंदन में ही सिंगर कनिका कपूर का इंटीमेट वेडिंग रिसेप्शन विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में रखा गया था | कनिका की इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे पंहुचे थे, और सब खास लुक में नजर आ रहे थे | लेकिन सबकी नजरें न्यासा देवगन पर अटकीं रहीं, न्यासा का बोल्ड क्लासि लुक देखते ही बन रहा था | न्यासा पिंक लॉन्ग गाउन और प्लंजिंग नेकलाइन पहने नजर आ रही थीं। न्यासा की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाई हुई हैं| न्यासा के फैंस इस लुक पर फिदा हो रहे हैं, फिल्मों में कदम रखने से पहले ही न्यासा फैंस की फेवरेट बन चुकी हैं| न्यासा अपने दोस्त ओरहान अवतरमणि और वेदांत महाजन के साथ इस पार्टी में शामिल हुई थी | आपको बता दें, न्यासा 19 साल की है, और इन दिनों लंदन में पढ़ाई कर रहीं हैं | न्यासा के दोस्त ओरहान अवतरमणि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की है | जिसे देखकर फैंस बहुत खुश है और न्यासा की तारीफ करते नही थक रहें है |


कनिका कपूर की शादी – सिंगर कनिका कपूर ने 20 मई को लंदन के बिजनेसमैन गौतम हाथीरमणि से शादी की | इस शादी की तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन बहुत अच्छे लग रहे थे | आपको बता दें कि ये कनिका कपूर की दूसरी शादी है | इससे पहले कनिका ने 18 साल की उम्र में बिजनेसमैन राज चंडोक से शादी की थी, लेकिन इनका साथ कुछ साल तक ही रहा, और 2012 में तलाक हो गया था | कनिका के तीन बच्चें है, उन्होंने अपने दम पर तीनों का पालन-पोषण किया है | कनिका ने एक बार फिर नई जिंदगी की शुरुआत की है |