फिल्म भूल-भुलैया 2 की सफलता पर इस फिल्म के डायरेक्टर भूषण कुमार ने एक्टर कार्तिक आर्यन पर खूब प्यार लुटाया है| उन्होंने इस फिल्म की सफतला को देखते हुए, एक्टर कार्तिक आर्यन को एक लक्जरी स्पोर्ट्स कार गिफ्ट की हैं| इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने एक फ्रॉड साइकिक की भूमिका निभाई है| उनके इस किरदार को लोगों ने देख कर खूब पसंद किया हैं| साथ हीं कियारा आडवाणी और तब्बू का रोल भी काबिले तारीफ हैं| फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के एक ट्वीट के मुताबिक, इस फिल्म ने 5 हफ्तों में 184.32 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बॉलीवुड की हिट लिस्ट में शामिल हो गई हैं|

कार्तिक आर्यन ने बनाई अपनी जगह- बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल-भुलैया 2 जैसे–जैसे सफलता की ओर कदम बढ़ा रहीं हैं| वैसे-वैसे बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन का कद भी बढ़ता जा रहा हैं| उनकी इस फिल्म की कामयाबी से बॉलीवुड में उनकी डिमांड बढ़ गई हैं| उन्होंने अपने किरदार से फिल्ममेकरों के साथ ही दर्शको के दिलों में अपनी ख़ास जगह बना ली हैं|


गिफ्ट में मिली कार 4.50 करोड़ की कार- भूल भुलैया 2 के डायरेक्टर व टी-सीरीज के निदेशक भूषण कुमार ने फिल्म की सफलता से खुश होकर कार्तिक आर्यन को भारत की पहली मैकलारेन जीटी (McLaren Gt) कार गिफ्ट की हैं| इस कार को पाने के बाद कार्तिक आर्यन ने भूषण कुमार का शुक्रिया अदा किया हैं| साथ ही कार्तिक आर्यन ने ट्विट करके कैप्शन में लिखा कि उन्हें चाइनीज खाने के लिए नई टेबल गिफ्ट में मिली हैं| उन्होंने लिखा कि सुना था सब्र का फल मीठा होता हैं! लेकिन इतना मीठा होता हैं, ये नहीं जानता था| वह इस तोहफ़े से बहुत खुश हैं| साथ ही उन्होंने ट्विट के माध्यम अगले गिफ्ट के तौर पर भूषण कुमार से प्राइवेट जेट की मांग की हैं| उन्होंने अपनी इस कार के साथ कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं| जिसे देख दर्शक अपनी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दें रहें हैं|

200 करोड़ तक पहुचीं कमाई- कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल-भुलैया 2 बीते 5 हफ़्तों में लगभग 200 करोड़ तक की कमाई कर चुकी हैं| इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने एक फ्राड साइकिक की भूमिका निभाई हैं| साथ ही लीड रोल में कियारा आडवानी और तब्बू भी हैं| यह फिल्म 2007 में आई अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी भूल-भुलैया की स्टैंडअलोन सीक्वल है| जिसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था| इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले अक्षय कुमार ,विद्या बालन और अमीषा पटेल थीं|