आज हर कोई छोटे परिवार में रहना पसंद करता है। देश में कुछ ही जगहों पर ऐसे परिवार है जहाँ पूरी फेमिली एक साथ रहती है। खास कर गाँव में वरना शहरों में तो माता-पिता अपने बच्चों के साथ रहते हैं। लेकिन आप जानकर आश्चर्य हो जाएंगे जब हम आपको एक ऐसे परिवार के बारे में बताएंगे जिसमें 181 लोग एक साथ रहते हैं। जी हाँ ये सच है।

इस परिवार को दुनिया का सबसे बड़ा परिवार भी माना जाता है। 100 से ज्यादा कमरों में रहने वाला यह विशाल परिवार दुनिया भर में प्रसिद्ध हो गया है। इस परिवार से जुड़ी दिलचस्प और खास बात ये है कि इस परिवार का मुखिया एक है और उसकी 39 पत्नियाँ हैं।

यह परिवार भारत के मिजोरम में रहता है जिसके मुखिया का नाम जि़ओना चाना है। ज़िओना को दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया के रूप में जाना जाता है। उनकी 39 पत्नियां और कुल 94 बच्चे हैं। इस परिवार में 14 बहुएं हैं और पोते-पोतियों की संख्या 33 है।

जिओना चाना अपने इस लंबे चौड़े परिवार के साथ मिजोरम के बटवांग गांव में रहते हैं। सदस्यों के हिसाब से इस घर में हर चीज बड़ी है। ये लोग 100 से भी अधिक कमरों वाले घर में रहते हैं।

जिओना चाना एक साधारण बढ़ई हैं जो परिवार के लिए बहुत काम करते हैं। खास बात यह है कि चुनाव के समय इस परिवार को काफी तवज्जो दी जाती है। इसका कारण ये है कि इनके परिवार से अगर किसी पार्टी को वोट दिया जाएगा तो उस पार्टी के जीतने के चांस अधिक बढ़ जाएगा।भारत में एक व्यक्ति ने की है 79 औरतों से शादी, 181 सदस्यों का है ये परिवार

हमारे देश में ऐसी कई चीजें हैं जो हैरान करने वाली है। अगर आप भी ऐसी किसी स्टोरी के बारे में जानते हैं तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं।