देश दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ अजीबों-गरीब मामला देखने-सुनने को मिलता है |शादी के कई मामले आपने सुने होंगे, उन मे अंतर्जातीय विवाह, समलैंगिक विवाह, अंतर धार्मिक विवाह और भी कई तरह के अजीबों-गरीब विवाह के बारे में आपने जरुर सुना होगा |लेकिन खुद से या एकल विवाह के बारे में बिल्कुल नहीं सुना होगा | जी हाँ ! एकल विवाह... यह सच है, गुजरात की एक लड़की खुद से विवाह करने जा रही | वैसे तो बिना दुल्हे के कोई शादी ही नहीं होती है लेकिन इस शादी में ये लड़की खुद ही दूल्हा-दुल्हन है | गुजरात की रहने वाली 24 वर्षीय क्षमा बिंदु एक प्राइवेट कंपनी में काम करतीं है | वह 11 जून को खुद से विवाह करने जा रही है | इसके लिए उन्होंने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है | वह कहतीं है ये शादी पूरे धूमधाम और रीती-रिवाजों के साथ होगी | क्षमा ने बताया कि अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेंगी और अपने से ही अपनी मांग में सिंदूर भरेंगी | यह भारत देश में एकल विवाह का पहला मामला होगा |


लंहगा, ज्वैलरी, बैंड-बाज़ा है बुक – क्षमा कहतीं है यह शादी देश में मिसाल बनेगी | अपनी शादी के लिए उन्होंने मंहगा लहंगा ख़रीदा है, साथ ही साथ ब्यूटी पार्लर, गहनों का भी इंतजाम किया है | जब उनसे मीडिया के लोगों ने बात की और पूछा की ये कैसा विवाह है? इस बात के जवाब में क्षमा ने बताया कि खुद से खुद की शादी करना, स्वयं से बिना शर्त प्यार करना है | वैसे तो आमतौर पर लोग जिससे प्यार करते हैं, उसी से शादी भी करते है | लेकिन क्षमा कहतीं है, मै अपने आप से प्यार करतीं हूँ, इसलिए खुद से ही शादी करने जा रही हूँ | जब क्षमा से यह सवाल किया गया, कि आपके माता-पिता का क्या कहना है इस तरह की शादी के बारें में, इस सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि मेरे माता-पिता खुले विचारों के है और उन्होंने इस शादी के लिए हाँ कर दी और आशीर्वाद दिया हैं | क्षमा कहतीं है कि समाज के लोग क्या सोचेंगे, क्या कहेंगे इस बात से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता | यह मेरा जीवन है, औरे मुझे अपना जीवन अपने तरीके से जीने का हक़ है| उन्होंने कहा कि यह शादी करके मै संदेश देना चाहतीं हूँ कि महिला होना महिलाओं के लिए कितना मायने रखता है |

मंदिर में करेंगी शादी – क्षमा ने बताया की उनका विवाह गुजरात के एक गोत्र मंदिर में होगा | इसके लिए उन्होंने मंदिर प्रबंधक और पंडित से बात कर चुकी हैं |

खुद से शादी करने के बाद जाएँगी हनीमून - क्षमा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया, कि वह अन्य सामान्य शादी-शुदा जोड़ों की तरह वह भी हनीमून पर जाएँगी |

राजनीतिक दलों ने जताया विरोध - क्षमा बिंदु के द्वारा किये जाने वाले एकल विवाह का कई राजनीतिक दल विरोध कर रहे है | इसी क्रम में भाजपा नेत्री सुनीता शुक्ला ने कहा कि इस तरह की शादी को मंदिर में करने की इजाजत नहीं है| यह शादी हिन्दू धर्म के खिलाफ़ है इससे हिन्दुओं की आबादी घटेगी | वहीँ कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने भी इस तरह की शादी के खिलाफ़ विरोध जताया है |