अक्सर हमें दुनिया में कुछ न कुछ अजीबों-गरीब बातें सुनने को मिलती हैं| कुछ बातें तो ऐसी हो होती हैं जिनपर पहली बार में यकीन कर पाना मुश्किल होता है| अभी कुछ दिनों पहले गुजरात की रहने वाली क्षमा बिन्दुं ने अपने आप से शादी कर सबको चौंका दिया था| वहीं अब उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक हैरान करने वाली बात सामने आई है, यहां एक लड़की को अपनी सहेली से प्यार हो गया| उसका प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि वह अपनी सहेली के लिए सर्जरी करा कर लड़का बन रहीं हैं| जब से इस बात कि जानकारी आस-पास के लोगों को हुई हैं तब से यह बात चर्चा का विषय बनी हुई हैं| पहले लड़की को लड़के से प्यार होता था, पर अब लड़की को लड़की या लड़के को लड़के से प्यार हो जा रहा हैं, ये किस तरह का प्यार है जो समझ से परे है| कहीं यह अभिव्यक्ति की आजादी का दुरूपयोग तो नहीं, लेकिन यह भी कहना गलत ही होगा क्योंकि दुनिया के साथ-साथ भारत में भी समलैंगिग विवाह को मान्यता मिल चुकी है| फिर भी इस तरह के मामले जब लोग सुनते हैं, तो वह यही कहतें हैं कि यह प्रकृति के बनाए नियम के खिलाफ हैं|


सहेली के प्यार में लड़की बनने जा रही है लड़का- लड़की-लड़के वाला प्यार अब पुराने ज़माने की बात हो गई हैं| अब तो नए-नए प्यार देखने और सुनने को मिल रहें हैं| कोई खुद से प्यार कर शादी कर ले रहा है तो कोई लड़का-लड़का प्यार कर साथ रह रहें हैं| तो कोई लड़की अपने प्यार को पाने के लिए लड़का बन रही हैं, इस तरह का शायद यह पहला मामला है| प्रयागराज (इलाहाबाद) के गंगा पार इलाके में एक लड़की को अपनी सहेली से इस कदर प्यार हुआ कि वह सर्जरी करा लड़का बन रही हैं| डॉक्टर्स ने उसकी सर्जरी कर ऊपर वाले हिस्से को निकाल दिया हैं| और दाढ़ी मूछ उगाने के लिए हार्मोन्स विकसित किए जा रहें हैं|

लड़की के बात से घरवाले हुए आगबबूला- लड़की ने अपने इस प्यार के बारें में जब अपने घर वालो से बताया| तब उसके घर वाले हैरान हो गए और उसे बहुत भला बुरा कहने लगे| लेकिन घर वालों के नाराजगी के बाद भी वह लड़की अपनी बात पर अडिग हैं| उसके घरवालों ने उसे बहुत समझाया लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है| उसने अपने घर वालों से कह दिया कि वह सर्जरी करा कर लड़का ही बनेगी|


जाँच के बाद डॉक्टर्स ने की सर्जरी- वह लड़की अपने प्यार के लिए लड़का बनना चाहती हैं इसके लिए उसने जानकारी इकट्ठी की| कहाँ? उसकी सर्जरी हो सकती है| तब उसे पता चला कि कम पैसे में सरकारी हॉस्पिटल में ऐसी सर्जरी हो सकती हैं| उसके बाद वह प्रयागराज के जिला अस्पताल एसआरएन(SRN) पहुचीं और डॉक्टर को अपने प्यार के बारें में पूरी बात बताई और उसने कहा कि वह अपना जेंडर चेंज करवाना चहती हैं| उसकी बात सुनक डॉक्टर्स ने उसकी सर्जरी करने के पहले उसे मनोचिकित्सक के पास जाँच के लिए भेजा| जाँच के बाद डॉक्टरों को पता चला कि वह मानसिक तौर पर पूरी तरह से स्वथ्य हैं| जिसके बाद डॉक्टर्स जेंडर चेंज करने की तैयारी में जुट गए| डॉक्टरों ने सबसे पहले उस लड़की के ब्रेस्ट की सर्जरी कर उसे निकाल दिया| साथ ही उसके बच्चेदानी को भी हटा दिया गया हैं| डॉक्टरों का कहना हैं कि धीरे-धीरे करके प्राइवेट पार्ट भी बदल दिए जायेगें| अभी उस लड़की की फ़ाइनल सर्जरी होनी बाकी हैं|

पूरी तरह से लड़का बनने में लगेगा 2 साल- डॉक्टरों ने बताया कि लड़की को पूरी तरह से लड़का बनने में 2 साल का समय लगेगा| लड़की के न सिर्फ प्राइवेट पार्ट ही बदले जायेंगे बल्कि उसके हाव-भाव भी दवाईयों के द्वारा परिवर्तित किए जा रहें हैं| डॉक्टरों ने टेस्टोस्टेरोन हार्मोन थेरेपी के द्वारा दाढ़ी मूंछ भी उगाने की कोशिश कर रहे हैं| हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि भले ही लड़की अपने कुछ पार्ट बदलवा कर लड़का बनने जा रही हैं, लेकिन वह कभी भी लड़के के तौर पर बच्चा पैदा करने में सक्षम नहीं रहेगी| इस बात की चर्चा प्रयागराज सहित कई अन्य जिलों में जोरों-शोरों से हो रही हैं|