कैसी डी पेकोल, वह महिला जो अकेले दुनिया के हर देश में घूमती है। ऐसा करने वाली वह न केवल पहली महिला हैं, बल्कि वह यह कारनामा करने वाली दुनिया की सबसे तेज व्यक्ति भी हैं। कैसी अमेरिका की एक अकेली यात्री है और एक फिलैंथरोपिस्ट, लेखक, स्पीकर के साथ-साथ आयरन मैन एथलीट भी है। दुनिया के सभी 196 देशों में उनकी यात्रा भी एक ऐसी ही उपलब्धि थी। इस यात्रा में 111,000 डॉलर लगे।

कैसी ने 27 साल की उम्र में यह सब किया और आज वह सबसे प्रसिद्ध यात्रियों में से एक है। उन्होंने 24 जुलाई, 2015 को अकेले अपनी यात्रा शुरू की, और 2 फरवरी, 2017 तक सभी 193 जगह देख ली।

कैसी से दुनिया में उनकी पसंदीदा जगहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मालदीव, पाकिस्तान, पेरू, भूटान, मंगोलिया, आइसलैंड, ओमान, अंटार्कटिका और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित कुछ आश्चर्यजनक पसंद बताई है।

इस भव्य यात्रा के बाद, कैसी ने एक women-led organization की स्थापना की। उन्होंने पर्यावरण के मुद्दों से संबंधित कई पहलों का भी नेतृत्व किया है।

कैसी का कहना है कि अगर आप अपनी सैलरी से 10% की बचत करते हैं तो आप भी आराम से यात्रा कर सकते हैं।