खुद से शादी करने वाली क्षमा बिंदु की संपन्न हुई शादी, अकेले ही निभाईं सारी रस्में

लाऊड स्पीकर से मंत्रो उच्चारण द्वारा लिए 7 फेरे

Update: 2022-06-10 15:10 GMT

गुजरात के वडोदरा शहर की रहने वाली क्षमा बिंदु ने कुछ दिन पहले खुद से शादी करने का वादा किया था| उसी वादे कों निभाते हुए और कॉन्ट्रोवर्सी से बचने के लिए 8 जून को क्षमा बिंदु ने खुद से शादी कर ली| यह भारत की पहली शादी है जो बिना दुल्हे के हुई हैं, साथ ही क्षमा भारत की पहली सोलोगेमि मैरिज (Sologamy Marriage) करने वाली महिला है| क्षमा ने इस शादी को करके, ये दिखाया हैं कि वह अपने आप से कितना प्यार करतीं है, उनका कहना हैं कि हमें सबसे ज्यादा खुद से प्यार होता है और ये जरुरी भी है| हालांकि इस शादी के बाद क्षमा सोशल मीडिया पर ट्रोलर के निशाने पर गयी हैं, उनकी पोस्ट पर कई यूजर ने इस तरह की शादी की तीखी प्रक्रिया दी है, वहीँ एक यूजर ने तो यंहा तक लिख दिया कि  यह सिर्फ अपने आप को फ़ेमस करने के लिए नाटक कर रही है| क्षमा कहतीं है कि इस बात से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दुनिया क्या कहेगी... लोग क्या कहेंगे, हम सभी को अपने हिसाब से अपनी जिंदगी जीने का अधिकार है, उसी अधिकार के तहत मैंने अपनी पसंद की शादी की हैं|


शादी कराने से पंडित ने किया मना- क्षमा बिंदु ने अपने विवाह के लिए शहर के एक मंदिर को चुना था| और वंहा के पंडित से शादी कराने की बात थी, मंदिर के पंडित को इस बात की जानकारी हुई, कि यह लड़की खुद से शादी करने जा रही है | तो मंदिर के पंडित ने इस शादी को करवाने से इंकार कर दिया और कहा कि हमारे हिन्दू धर्म में इस तरह की शादी के लिए कोई जगह नहीं है| वंही पंडित के इनकार करने के बाद भी क्षमा पीछे नहीं हटीं और उन्होंने ये फैसला किया कि वह मंत्र को साउंड सिस्टम में सुनेगीं और खुद से ही शादी की सभी रस्में निभाएंगी |

आपको बता दें! कि क्षमा ने अपनी इस शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं, इसके लिए उन्होंने महगें कपड़े ख़रीदे, ज्वैलरी खरीदी बैंड-बाजा की व्यवस्था की, साथ ही शादी के एक दिन पहले उन्होंने अपने घर पर एक मेहँदी का कार्यक्रम रखा| जंहा उनके दोस्त रिश्तेदार औए माता-पिता शामिल हुए| और सबने क्षमा को खुश रहने का आशीर्वाद दिया|

क्षमा बिंदु ने दुल्हन का जोड़े में सोलहों सिंगार किया और मंत्रो को सुनकर अपनी मांग में सिंदूर भर कर खुद से शादी कर ली| वंही शादी के बाद वह हनीमून पर जायेगीं|  

Tags:    

Similar News