हमारे देश में अलग अलग जगह के अपने रीति-रिवाज़ होते हैं। खान-पान से लेकर शादी तक। कई लोग आज भी अपने ट्रेडिशन को फॉलो करते हैं और उसी के अनुसार शादी करते हैं। केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोग अलग तरह के रीति-रिवाज़ो को मानते हैं।

आज हम ऐसे ही कुछ अलग तरह के रिवाज़ो के बारे में जानेंगे जिन्हें कई देशों में फॉलो किया जाता है।

1.फ्रांस में शादी की पहली रात को रिश्तेदार थाली पीटते हैं।

फ्रांस में एक रिवाज़ है जिसके अनुसार शादी की पहली रात को कपल के घर के बाहर उनकी फैमिली और फ्रेंड्स इकट्ठा होकर बर्तन पीटते हैं। इसके बाद नवविवाहित जोड़े उन्हें खाना खिलाते हैं। इस पुरानी फ्रांसीसी परंपरा को चारिवारी के नाम से जाना जाता है।

  1. मोटी दुल्हन को शुभ माना जाता है।

जहां आज लड़कियां टोंड बॉडी चाहती हैं वहीं अफ्रीकी महाद्वीप के मॉरिटानिया की महिलाएं मोटापा बढ़ाने पर ध्यान देते हैं। इसका कारण जान आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल मॉरिटानिया में महिलाएं शादी के समय जितनी मोटी होंगी उतना ही लक वो लेकर आएंगी। यहाँ पर महिलाएं शादी से पहले वेट गेन करने के लिए फैट फार्म्स जाती हैं।

  1. स्कॉटलैंड में कपल को गंदी चीजों से नहलाना

स्कॉटलैंड में एक ऐसा रिवाज़ है जिसके अनुसार शादी से पहले कपल को गंदी से गंदी चीजों से नहलाया जाता है। वहां की परंपरा के अनुसार अगर कपल साथ में इन चीजों से नहा सकते हैं तो वो कोई भी मुसीबत का सामना करने के लिए तैयार हो जाते हैं।

  1. चीन में दुल्हन का एक महीने लगातार रोना

शादी में अमूमन देखा गया कि महिलाएं रस्म के दौरान रोने लगती हैं क्योंकि अब वो हमेशा के लिए अपना घर छोड़कर जाने वाली हैं। लेकिन चीन में एक रस्म है जिसके अनुसार शादी से एक महीने पहले से दुल्हन रोने की रस्म करती है। इस दौरान उनकी सहेलियाँ भी रोने में उनका साथ देती हैं।

  1. जर्मनी में बर्तन फोड़ने की रस्म

हमारे देश में किसी चीज का टूटना अशुभ माना जाता है। लेकिन जर्मन के शहरों में शादी के दौरान एक रस्म होती है जिसमें रिश्तेदार दूल्हा-दुल्हन के घर के बाहर बर्तन फोड़ते हैं और अंत में दूल्हा-दुल्हन को उन टूटे हुए बर्तन को साथ मिलकर साफ करना होता है। ऐसा कहते हैं कि इससे उन दोनों के जीवन में गुड लक आता है और दोनों किसी भी चैलेंज को फेस करने के लिए तैयार रहते हैं।

  1. तीन दिनों तक दूल्हा-दुल्हन को बाथरूम यूज़ नहीं करने दिया जाता है।

अब हम आपको एक ऐसे रस्म के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आप शादी करने से मना कर देंगे। मलेशिया और इंडोनेशिया में Tidong नाम की जाती में शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन को तीन दिनों तक कमरे में बंद रखा जाता है। और इन तीन दिनों तक वो बाथरूम यूज नहीं कर सकते हैं। उन्हें बहुत ही कम खाना-पीना दिया जाता है।

  1. फिजी में ससुर को व्हेल का दांत भेंट करते हुए।

भारत में जब लड़का किसी लड़की का हाथ माँगने उसके घर जाता है तो मिठाइयां लेकर जाता है। लेकिन फिजी में जब कोई किसी लड़की के घर उसके पिता से बात करने जाता है तो उनके पिता को ब्लू व्हेल का दांत भेट करता है।

  1. शादी की तारीख तय करने के लिए मुर्गी के बच्चे को मारना

ये बहुत ही डरावना है लेकिन चीन और इनर मंगोलिया में शादी की तारीख तय करने के लिए दूल्हा और दुल्हन मुर्गी के बच्चे को चाकू मारकर उसका लीवर चेक करते हैं। अगर उसका लीवर सही रहता है तो शादी की डेट फिक्स की जाती है और अगर लीवर सही नहीं होता है तो दूसरे बच्चे को मारा जाता है और ये प्रक्रिया तब तक चलती है जबतक की सही लीवर न मिल जाए।

  1. सूडान में कम से कम दो बच्चों की आवश्यकता है।

दक्षिणी सूडान में कुछ जनजातियां हैं जो मानते हैं कि एक विवाह तभी समृद्ध हो सकता है जब दुल्हन दो बच्चों को जन्म दे सकती है। अगर वह ऐसा नहीं करती है तो दूल्हा उसे तलाक दे सकता है।

  1. मसाई परंपरा में पिता का शादी से पहले बेटे के सिर पर थूकना।

केन्या के मसाई परंपरा के अनुसार जब दूल्हा शादी के लिए जाता है तो पिता उसके सिर पर थूक कर गुड लक का आशीर्वाद देते हैं। यहाँ लोग अक्सर अच्छी चीजों से पहले थूकना शुभ मानते हैं।